जनता मेरी पूजा और विधानसभा है मेरी माँ: राज्यमंत्री

DCN_1452
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow


बदायूँ। नगर विकास राज्यमंत्री महेश चन्द्र गुप्ता ने शुक्रवार को 115 विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मलगाँव में सामुदायिक सुलभ शौचालय एवं प्रसव केन्द्र स्वास्थ्य उप केन्द्र का लोकार्पण एवं पंचायत भवन का शिलान्यास किया। राज्यमंत्री ने कहा कि लोग मेरी सम्पत्ति के बारे में पूछते हैं तो मैं बताना चाहता हूं कि मेरी सम्पत्ति सबसे अधिक है और वह सम्पत्ति मेरी विधानसभा के लोग हैं। जनता जर्नाधन ही मेरी सेवा और पूजा है। मेरी विधानसभा ही मेरी माँ है, इसकी हमेशा ऐसे ही सेवा करता रहूंगा और मुझे उम्मीद है कि मेरी यह मां भी मेरे ऊपर ऐसे ही आर्शीवाद बनाए रखेगी।
उन्होंने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जागरुक करते हुए कहा कि घर की इज्जत इसी में है कि शौच के लिए खेत में नहीं, बल्कि शौचालय में जाएं। यहां प्रसव केन्द्र प्रारम्भ हो जाने से महिलाओं को प्रसव के लिए अब लंबी दूरी तय करना नहीं पड़ेगी और मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में भी कमी आएगी। इसके अलावा सामान्य बीमारियों का भी यहां उपचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचायत भवन का शिलान्यास होने से ग्रामीणों को अब परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा और उनके काफी काम आसान हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों को ध्यान में रखकर ही सरकार ग्रामों के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है। गांव का विकास होगा तभी देश का विकास होगा। देश के विकास की प्रथम सीढ़ी देश का किसान है।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से सरकार की योजनाएं चल रही हैं, तो निश्चित ही भारत विश्वगुरु जरूर बनेगा। अब ऐसा लगता है कि सतयुग आ गया है। जब मोदी जी और योगी जी चिंतित हैं कि हमारे किसानों की कैसे तरक्की हो, तो जरूर इस देश का भाग्य बदलेगा। अच्छा सोचो-अच्छा होगा, आज नहीं तो कल होगा। हम सब जो बोलते हैं, वह इसी ब्रहमाण्ड में गूंजता है। जब हम और आप अच्छा सोचेंगे तो निश्ंिचत ही अच्छा होगा। आपने जब अच्छा सोचा तभी भारत का डंका विश्व में बज रहा है। जब मोदी जी प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने अपना माथा संसद भवन की सीढ़ियों पर रखकर कहा कि हे परमपिता परमेश्वर मुझे इतनी ताकत देना, जिससे मेरे देश के सब लोगों का भला हो। मेरे देश का किसान, मेरे देश की आन है, मेरे देश की शान है, मेरे देश की बान है, मेरे देश का किसान हमारे देश का भगवान है। जिसकी कथनी और करनी में कोई अन्तर नहीं होता, उसकी बाणी में दम होता है। अब विश्व भारत की ओर देख रहा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights