प्रत्येक बूथ के कार्यकर्ता को प्रदेश स्तर तक जोड़ने का कार्य किया जाएगा

बदायूँ: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने न्याय पंचायत स्तरीय बैठक का आयोजन दातागंज ब्लॉक के बेहटा माधौ न्यायपंचायत के ग्राम पलिया गुर्जर में चन्दरपाल कुंवरपाल की चौपाल पर एवम न्यायपंचायत आजमपुर बिसोनिया के ग्राम ढकी नगला में कलेक्टर सिंह यादव के चौपाल पर बैठक की। जिसमें पंचायत स्तर तक के प्रत्येक बूथ के कार्यकर्ता को प्रदेश स्तर तक जोड़ने का कार्य किया जाएगा।
बैठक में जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा किसी भी संगठन के लिए कार्यकर्ता रीढ़ की हड्डी होता है। बूथ की तैयारी में कांग्रेस पार्टी सबकी भागीदारी तय करेगी। संगठन को मजबूत करने के लिए कांग्रेस पार्टी हर न्याय पंचायत और ग्राम सभा तक अपना संगठन खड़ा करेगी। आने वाले दिनों में पंचायत चुनाव को पूरी मजबूती से लड़ा जाएगा। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष आतिफ खान ने ने कहा कि भाजपा किसानों के साथ खिलवाड़ कर रही है। पिछले नौ दिनों से किसान अपने अधिकार के लिए सड़कों पर हैं लेकिन भाजपा सरकार वार्ता के नाम पर सिर्फ किसानों को गुमराह कर रही है। केंद्र सरकार तुरंत किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस ले संचालन जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव एडवोकेट धर्मवीर सिंह ने किया इस अवसर पर बृजपाल पाली, जिलासचिव अशोक यादव, राम सिंह कश्यप, छोटे लाल भुर्जी, अज़हर हुसैन, अशोक, ओम, इंद्रपुरी, बबलू, कुंवरसेन, रमेश पाल, किसनपाल, अख्तर, रियशत, गोपाल, बबलू आदि कांग्रेजसन मौजूद रहे

You may have missed