बाइक सवारो को लूटने के बाद टैम्पो सवार को बदमाशों ने मारी गोली,भर्ती

WhatsApp Image 2021-01-13 at 3.22.34 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

उझानी।थाना क्षेत्र के संजरपुर मार्ग पर बाइक सवार बदमाशो ने बाइक सवार दंपति को लूटा।दंपति को लुटते देख पीछे से आ रहे टैम्पो सवारो ने बदमाशो को घेरने का प्रयास किया तो बाइक सवारो ने गोली चला दी जिससे टैम्पो में सवार एक युवक गोली लगने घायल हो गया।घटना की सूचना मिलने पर मौके पर एसएसपी,सीओ,उझानी कोतवाली पुलिस व बिल्सी पुलिस पहुंची और घायल युवक को उपचार को भेजा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

मंगलवार की सांय साढ़े छः बजे के समीप ग्राम संजरपुर के समीप भैरो बाबा मंदिर के पास बाइक सवार तीन बदमाशो ने ग्राम रिसौली थाना बिल्सी निवासी मुन्ने की पत्नी नेमवती व साले जितेंद्र पुत्र रमेश व सलैज मीरा पत्नी जितेंद्र निवासी ग्राम सराऊ थाना भमोरा की बाइक रोककर उनसे 200 रुपये लूट लिये साथ ही महिलाओं से बदमाश जेवर लूट रहे थे तभी उझानी से रिसौली की तरफ जा रहा टैम्पो जा पहुंचा।दंपति को लुटते देख टैम्पो में सवार अमित (26) पुत्र मुकेश निवासी ग्राम रिसौली थाना बिल्सी व टैम्पो चला रहा विष्णु पुत्र राजेंद्र व टैम्पो में बैठी अन्य सवारियो ने जब बदमाशो का विरोध किया तो बदमाशो ने गोली चला दी।बदमाशो के द्वारा चलाई गोली अमित (26) पुत्र मुकेश की जांघ में जा घुसी।गोली चलने की आवाज सुन ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े।ग्रामीणों को आते देख बाइक सवार तीनो बदमाश फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर उझानी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह,बिल्सी कोतवाली निरीक्षक धर्मेंद्र मौके पर पहुंचे और आला अधिकारियो को घटना से अवगत कराया।घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी संकल्प शर्मा व सीओ संजय रेडडी मौके पर पहुंच गये वहीं परिजनों ने घायल युवक को उपचार के लिए बरेली के सिद्विविनायक अस्पताल में भर्ती कराया है।पुलिस बदमाशो की सरगर्मी से तलाश में जुटी हुई है।घायल युवक के पिता मुकेश ने कोतवाली में अज्ञात बाइक सवार बदमाशो के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights