किसानों की आय दोगुनी करने हेतु दी गई जानकारी

IMG_0131
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow


बदायूँ। प्रदेश सरकार द्वारा संकल्पित कृषि, कृषि आधारित अन्य गतिविधियों एवं उद्योग को विकसित कर किसान कल्याण तथा किसान की आय दोगुनी करनी हेतु किसान कल्याण मिशन के अन्तर्गत किसान मेला, गोष्ठी एवं प्रदर्शनी ब्लाक जगत परिसर में आयोजित किया गया, जिसका नगर विकास राज्यमंत्री महेश चन्द्र गुप्ता ने शेखूपुर विधायक धर्मेन्द्र शाक्य एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन ऋतु पुनिया के साथ फीता काटकर उद्घाटन किया।
राज्यमंत्री ने मेले में विभिन्न विभागों की लगी प्रदर्शनी/स्टाल का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी किसान को मेले के माध्यम से दी जा रही है। सरकार किसानों की आय दोगुना करने के लिए प्रयासरत है। प्रदेश में कृषि विविधीकरण को अपनाकर किसान अपनी आय दोगुनी कर सकते हैं। उन्होने कहा कि पशुओं से जहां एक ओर दूध के माध्यम से अतिरिक्त आय होती है, वहीं दूसरी ओर गोबर से प्राकृतिक खेती को बढ़ावा मिलता है। उन्होने कहा कि पशुपालन के साथ-साथ किसानों को सब्जी, फल, फूल, मशरूम, रेशम, मधुमक्खी, मछली पालन के क्षेत्र में काम करना चाहिए ताकि उनकी आय में वृद्धि हो सके। उन्होंने कहा कि जो किसान इस मेले में भाग लिया है वह दूसरे किसानों को भी शासन द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दें, ताकि अन्य किसान भी सरकार की योजनाओं का लाभ उठा सकें। कृषि आधारित अन्य गतिविधियों, जिनमें पशुपालन, बागवानी, इत्यादि तथा कृषि आधारित उद्योग सम्मिलित है को विकसित कर इन गतिविधियों के माध्यम से किसान कल्याण तथा किसान की आमदनी दुगुना करने का एक अभियान किसान कल्याण मिशन के रूप में चलाया जा रहा है।
किसान कल्याण मिशन अभियान के अन्तर्गत विकास खण्ड उझानी, दहगवॉ, अम्बियापुर, वजीरगंज, जगत एवं उसावां में किसान मेला, गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अभियान के अन्तर्गत स्थानीय स्तर पर लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यामिता इकाईयों तथा ग्राम्य विकास के आजीविका मिशन के अन्तर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों के द्वारा उत्पादित प्रमुख उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगायी गई एवं विभिन्न प्रकार की कृषि तकनीकी के प्रदर्शन कराये गए। किसान गोष्ठी जिसमें प्रगतिशील किसान, कृषि वैज्ञानिक एवं कृषि विभाग से जुड़े कृषि प्रसार कार्यकर्ता शासन की किसानोन्मुखी योजनाओं के बारे में सम्यक जानकारी दी गई।  कृषि मेला एवं कृषि प्रदर्शनी में कृषि विभाग के साथ-साथ विभिन्न विभागों द्वारा अपनी-अपनी योजनाओं से सम्बन्धित स्टाल लगाकर, लाभार्थियों को योजनाओं के स्वीकृति एवं प्रमाण पत्र, कृषि यंत्र का वितरण किया गया।
इसी क्रम में विकास खण्ड अम्बियापुर में बिल्सी विधायक आर0के0 शर्मा, विकास खण्ड उझानी में राज्यसभा सांसद बी0एल0वर्मा एवं विकास खण्ड वजीरगंज बिसौली विधायक कुसाग्र सागर ने मेले में सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की किसानों को जानकारी दी।
राज्यसभा सांसद बीएल वर्मा ने जनपद में कृषको के पराली न जलाने हेतु पे्ररित किया। इन0सी0टू0 योजनान्तर्गत विकास खण्ड अम्बियापुर में कृषक राजेन्द्र शर्मा एवं राजेन्द्र कुमार को टैªक्टर की चाबी विधायक बिल्सी द्वारा दी गयी। विकास खण्ड जगत में नगर विकास राज्यमंत्री ने कस्टम हायरिंग योजनान्तर्गत कन्हई सिंह को टैªक्टर की चाबी दी। उप कृषि निदेशक रामवीर कटारा एवं जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार ने शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तरित रूप से जानकारी दी। सभी विकास खण्डों में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाई गयीं, साथ ही मौके पर ही कृषको की जिज्ञासाओं/समस्याओं को निस्तारण किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights