बदायूँ के सिविल लाइन इलाके में 05 घण्टे बिजली सप्लाई बंद रहेगी, उच्च पावर का ट्रांसफार्मर लगेगा

Screenshot 2026-09-05 173939
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र कचहरी पर निर्विघ्न विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 05 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर के स्थान पर नया 10 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही अन्य महत्वपूर्ण तकनीकी कार्य भी कराए जाएंगे। कार्य के चलते सुरक्षा की दृष्टि से छह सितंबर को रात्रि एक बजे से सुबह छह बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता विकास शर्मा ने बताया कि शटडाउन के दौरान विद्युत उपकेंद्र कचहरी से निर्गत शहरी पोषक वन विभाग तथा गांधी नगर से निर्गत कृष्णापुरी, शिवपुरम, गांधीनगर, कचहरी-कलेक्ट्रेट परिसर, जालंधरी सराय, चित्रांश नगर, पुलिस लाइन सहित आसपास के क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
विभाग ने उपभोक्ताओं से निर्धारित अवधि में सहयोग करने की अपील की है। साथ ही विद्युत आपूर्ति बाधित होने से होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया है। विभाग के अनुसार पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाए जाने से संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights