जन्माष्टमी के पावन अवसर पर गौशाला का निरीक्षण एवं गौवंशों की पूजा-अर्चना

WhatsApp Image 2026-09-05 at 6.00.18 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सदर, बरेली द्वारा ग्राम पंचायत महेशपुर शिवसिंह में स्थित गौशाला का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी द्वारा गौवंशों की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती की गई तथा उन्हें गुड़ खिलाकर गौसेवा की गई।
उक्त अवसर पर नायब तहसीलदार भोजीपुरा प्रभात मिश्रा, नायब तहसीलदार चौबारी बृजेश वर्मा, थाना प्रभारी भोजीपुरा, ग्राम प्रधान, क्षेत्रीय लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षक सहित अन्य संबंधित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। उपस्थित सभी अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा गौवंशों की सेवा एवं देखभाल में सहभागिता की गई।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी द्वारा गौशाला में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने तथा गोबर के वैज्ञानिक एवं समुचित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों , कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही गौवंशों के लिए स्वच्छ वातावरण, उचित देखभाल एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights