मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 29 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
शिक्षा और रोजगार

स्काउट भवन में शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह हुआ, राष्ट्रपति शिक्षक सम्मान प्राप्त मुहम्मद असरार समेत वरिष्ठ प्रशिक्षक नंदराम शाक्य सम्मानित

September 5, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। स्काउट भवन एवं प्रशिक्षण केंद्र में शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान शिक्षकों ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
स्काउट संस्था के प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला मुख्यायुक्त महेश चंद्र सक्सेना ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण का सशक्त आधार हैं। वे अपने ज्ञान, अनुभव और संस्कारों से विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं।
कोषाध्यक्ष विनोद कुमार सक्सेना ने कहा कि श्रेष्ठ शिक्षक विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के साथ-साथ उनके चरित्र निर्माण और नैतिक मूल्यों के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर एवं ‘यज्ञवीर’ की उपाधि से विभूषित संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि शिक्षकों का तप और त्याग शिष्यों के उत्कर्ष का आधार है। उन्होंने कहा कि गुरुजनों का सम्मान करना भारतीय संस्कृति की महान परंपरा रही है और हमें इसे सदैव आगे बढ़ाना चाहिए।
समारोह में राष्ट्रपति शिक्षक सम्मान प्राप्त जिला संगठन आयुक्त (डीओसी) मुहम्मद असरार तथा वरिष्ठ प्रशिक्षक नंदराम शाक्य को मुख्य अतिथि महेश चंद्र सक्सेना एवं कोषाध्यक्ष विनोद कुमार सक्सेना ‘बिन्नी’ ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में निखिल चौहान सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights