बाबा इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए

WhatsApp Image 2026-09-05 at 5.29.05 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिल्सी। नगर के बाबा इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास, उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षकों के महत्व, उनके योगदान तथा जीवन में उनके मार्गदर्शन की भूमिका से परिचित कराना था।कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना सभा से हुई। विशेष सभा में विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस के इतिहास, डॉ. राधाकृष्णन के जीवन एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के बारे में जानकारी दी गई। विद्यालय के डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय, निदेशिका साधना वार्ष्णेय तथा प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने भारत के द्वितीय राष्ट्रपति एवं महान दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।इसके पश्चात विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी कक्षाओं को आकर्षक ढंग से सजाया और शिक्षकों का आत्मीय स्वागत किया। विद्यार्थियों ने कविताएँ, भाषण एवं अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की। बच्चों ने उत्साहपूर्वक “Happy Teachers’ Day” कहकर अपने प्रिय शिक्षकों को शुभकामनाएँ दीं। समारोह के विशेष क्षण में शिक्षकों ने केक काटकर शिक्षक दिवस को यादगार बनाया।शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से समस्त स्टाफ के लिए विशेष मनोरंजन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। सभी शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों को उझानी स्थित ADS Cineflex Theatre ले जाकर ‘Hanuman Ansh’ फिल्म दिखाई गई। फिल्म के पश्चात सभी के लिए सामूहिक दोपहर के भोजन की भी व्यवस्था की गई। इस आयोजन ने शिक्षकों के लिए दिन को और भी आनंदमय एवं यादगार बना दिया।विद्यालय के डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने शिक्षक के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक उस किरण के समान हैं, जो विद्यार्थियों को सही दिशा दिखाकर उनके जीवन को प्रकाशमय बनाते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के जीवन को आकार देने में एक अच्छे शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। भारतीय संस्कृति में गुरु को अत्यंत सम्मानजनक स्थान प्राप्त है। उन्होंने सभी शिक्षकों को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन एवं आदर्शों से प्रेरणा लेकर एक आदर्श शिक्षक बनने का संदेश दिया।विद्यालय की प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने कहा कि शिक्षकों का कार्य अत्यंत जिम्मेदारीपूर्ण एवं समाज निर्माण से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि एक अच्छे शिक्षक के रूप में राष्ट्र एवं समाज की सेवा करना भी एक महान उद्देश्य है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर देश के भविष्य को मजबूत बनाने में योगदान देने का आह्वान किया।इस अवसर पर विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights