मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 29 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
शिक्षा और रोजगार

एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही

September 5, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी। ए०पी०एस० इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव अत्यंत श्रद्धा, भव्यता और हर्षोल्लास के साथ संयुक्त रूप से आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूरे विद्यालय प्रांगण को भक्तिमय व आकर्षक ढंग से सजाया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के चेयरमैन विमल कृष्ण अग्रवाल (पूर्व राज्य मंत्री), चेयरपर्सन पूनम अग्रवाल, निदेशक नीलांशू अग्रवाल, प्रधानाचार्य रविंद्र भट्ट एवं उप-प्रधानाचार्य मीनाक्षी शर्मा रहे। अतिथियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।समारोह की शुरुआत में शिक्षकों का विशेष रैंप वॉक के साथ भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात् कक्षा 9 ‘सी’ की छात्रा ईशी गुप्ता ने शिक्षक दिवस पर अपने विचार रखे। क्रिस सर के निर्देशन में विद्यालय के कॉयर ग्रुप ने सुमधुर संगीतमय प्रस्तुति दी, जिसके बाद सुगंधि मैम द्वारा एक विशेष प्रस्तुति दी गई। कक्षा 7 की छात्रा सौम्या वार्ष्णेय ने जन्माष्टमी के पावन अवसर पर प्रभावशाली भाषण दिया।छात्र-छात्राओं व शिक्षकों के मनोरंजन के लिए विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। सिम्मी मैम के निर्देशन में छात्र-छात्राओं द्वारा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर आधारित मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसके उपरांत कक्षा 7 के सीरत खान ने शिक्षक दिवस पर कविता पाठ किया तथा कक्षा 12 ‘ए’ की छात्रा गरिमा ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।कक्षा 12 ह्यूमेनिटीज के विद्यार्थियों ने शानदार नृत्य और कक्षा 12 के अन्य विद्यार्थियों ने नृत्य व नाटक की आकर्षक प्रस्तुति दी। कक्षा 8 की पीहू जैन ने शिक्षक दिवस व जन्माष्टमी पर संयुक्त कविता वाचन किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अंजलि सिंह के नेतृत्व में आयोजित ‘मटकी फोड़’ प्रतियोगिता रही, जिसने पूरे परिसर को ‘जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों से गुंजायमान कर दिया।समारोह के अंत में निदेशक नीलांशू अग्रवाल ने सभी विद्यार्थियों को अपना शुभ आशीर्वाद दिया तथा प्रधानाचार्य रविंद्र भट्ट ने सभी अतिथियों, शिक्षकों व विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights