बदायूं। भारत स्वाभिमान न्यास, पतंजलि योग समिति, पतंजलि किसान सेवा समिति एवं पतंजलि सोशल मीडिया के संयुक्त तत्वावधान में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व जनपद बदायूं के योग कक्षा ऑडिटोरियम हॉल में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हवन प्रभारी सुरेंद्र शाक्य के नेतृत्व में वैदिक यज्ञ से हुआ, जिसमें उपस्थित साधकों एवं योग प्रेमियों ने आहुति देकर विश्व कल्याण और संगठन की उन्नति की कामना की।कार्यक्रम में संगठन विस्तार पर विस्तार से चर्चा की गई। राज्य कार्यकारिणी सदस्य सचिन यशोधन ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए 4 अगस्त को आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिवस को जड़ी-बूटी दिवस के रूप में मनाने तथा जनपद भर में विभिन्न प्रकार के पौधों का व्यापक पौधारोपण करने का संकल्प दिलाया।गुरु पूर्णिमा के अवसर पर योग गुरु एवं भारत स्वाभिमान न्यास के कोषाध्यक्ष श्री गिरधारी सिंह राठौड़ का अंगवस्त्र, पुष्पमाला एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर भव्य सम्मान किया गया। इस अवसर पर उन्होंने सभी योग साधकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी मिलकर परम पूज्य स्वामी रामदेव के घर-घर योग पहुंचाने के संकल्प को साकार करेंगे और स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देंगे। कार्यक्रम का संचालन भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी उपदेश सिंह एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर आवेश पाल सिंह, सचिन भारद्वाज, संजीव चौहान, शिशुपाल सिंह, भीमसेन सागर, अवधेश कुमार, ऋषिपाल सिंह, विनीत पटेल, रविंद्र शर्मा, सत्यप्रकाश, गिरीश चंद्र, राजवीर सिंह एडवोकेट, योगेंद्र पाल एडवोकेट, दिनेश यादव, सुरेश पाल सिंह, मदनलाल पाल, अशोक कुमार, सोनू पटेल, भगवान स्वरूप गुप्ता, नीलम सक्सेना, प्रवेश चौहान, रेनू गुप्ता, शांति देवी, लवली चौहान, स्वर्णलता, उषा पाल, अनुपमा सिंह, अखिलेश सहित बड़ी संख्या में बहन-भाई एवं योग साधक उपस्थित रहे।