बदायूं। उझानी कस्बे में मंगलवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।जानकारी के अनुसार, कोतवाली उझानी क्षेत्र के बलाजी पुरम मोहल्ला, वार्ड नंबर-2 निवासी प्रमोद वर्मा (32 वर्ष) मंगलवार को अपनी पत्नी के मामा को उझानी रेलवे स्टेशन छोड़ने गए थे। बताया जाता है कि प्रमोद अपनी ससुराल गांव जिरौलिया में आयोजित लेंटर पड़ने के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद वह अपनी पत्नी के मामा को रेलवे स्टेशन छोड़कर वापस जिरौलिया लौट रहे थे।इसी दौरान जीएस हीरो एजेंसी के सामने करीब 3:15 बजे किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि प्रमोद वर्मा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है और मामले की जांच कर रही है। मृतक प्रमोद वर्मा उझानी कस्बे में एक मेडिकल स्टोर का संचालन करते थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि मोहल्ले और क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।