बाबा इंटरनेशनल स्कूल में दादा-दादी एवं नाना-नानी के सान्निध्य में ग्रैंड पेरेंट्स डे समारोह उल्लासपूर्ण मनाया

WhatsApp Image 2026-07-28 at 6.06.28 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिल्सी। नगर के बाबा इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को पी.जी. से कक्षा II तक के विद्यार्थियों के दादा-दादी एवं नाना-नानी के सम्मान में ग्रैंडपेरेंट्स डे समारोह का भव्य एवं हर्षोल्लासपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और उनके दादा-दादी एवं नाना-नानी के बीच स्नेह, सम्मान एवं संस्कारों के अटूट रिश्ते को और अधिक सुदृढ़ करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय चेयरपर्सन कमलेश वार्ष्णेय, विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय विद्यालय निदेशिका साधना वार्ष्णेय, कृति वार्ष्णेय, विद्यालय प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने दीप प्रज्वलन कर किया | विद्यालय परिसर में पधारे सभी दादा-दादी एवं नाना-नानी का विद्यालय परिवार ने पुष्पगुच्छ एवं तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया। इसके पश्चात नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, गीत, नृत्य एवं स्वागत कार्यक्रमों के माध्यम से अपने प्रिय बुजुर्गों के प्रति प्रेम, सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की।
कार्यक्रम के दौरान दादा-दादी एवं नाना-नानी के लिए अनेक मनोरंजक खेल, रोचक गतिविधियाँ एवं सहभागितापूर्ण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें उन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों और उनके दादा-दादी एवं नाना-नानी के साथ बिताए गए ये आनंदमय पल सभी के लिए यादगार बन गए। विजेता प्रतिभागियों को विद्यालय द्वारा सम्मानित भी किया गया।
विद्यालय चेयरपर्सन कमलेश वार्ष्णेय ने अपने संदेश में कहा कि दादा-दादी एवं नाना-नानी केवल परिवार के वरिष्ठ सदस्य ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपराओं और जीवन-मूल्यों के सच्चे संवाहक होते हैं। उनके अनुभव, मार्गदर्शन और स्नेह से बच्चों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय एवं निदेशिका साधना वार्ष्णेय ने कहा कि आज के व्यस्त जीवन में परिवार के विभिन्न सदस्यों के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताना अत्यंत आवश्यक है। ऐसे आयोजन बच्चों और उनके दादा-दादी एवं नाना-नानी के बीच भावनात्मक जुड़ाव को सुदृढ़ करने के साथ-साथ उन्हें भारतीय संस्कृति एवं पारिवारिक मूल्यों से भी जोड़ते हैं।
विद्यालय प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने अपने संबोधन में कहा कि दादा-दादी एवं नाना-नानी परिवार की अमूल्य धरोहर हैं। उनका स्नेह, अनुभव, संस्कार और जीवन-मूल्य बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे कार्यक्रम नई पीढ़ी को अपने बुजुर्गों के प्रति सम्मान, प्रेम और पारिवारिक मूल्यों को समझने तथा अपनाने की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया तथा उनके उज्ज्वल स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की मंगलकामना की। पूरे समारोह का वातावरण प्रेम, अपनत्व, उत्साह और भावनात्मक जुड़ाव से सराबोर रहा।
इस अवसर पर विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी एवं समस्त स्टाफ अभिभावक उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights