कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम अवनीश राय व एसएसपी अंकिता शर्मा ने किया कछला घाट का स्थलीय निरीक्षण

WhatsApp Image 2026-07-28 at 5.34.33 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं आगामी कांवड़ यात्रा- को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में मंगलवार को जिलाधिकारी अवनीश राय ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के साथ संयुक्त रूप से कछला घाट का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। ने घाट पर बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक इंतजामों का निरीक्षण करते हुए कहा कि कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।डीएम ने बताया कि 30 जुलाई 2026 से प्रारंभ होने वाली कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पूरे जनपद में व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। यात्रा मार्गों को सेक्टर एवं जोन में विभाजित कर वहां मजिस्ट्रेट एवं अन्य अधिकारियों की तैनाती की गई है, ताकि प्रत्येक गतिविधि पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके।उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा मार्गों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की गई है तथा सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की जाएगी। वहीं कांवड़ शिविरों के संचालन के लिए पूर्व अनुमति अनिवार्य कर दी गई है और इसके लिए आवश्यक मानक भी निर्धारित किए गए हैं।जिलाधिकारी ने जनपदवासियों एवं श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा अथवा आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए कलेक्ट्रेट स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) तथा पुलिस लाइन में कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं, जहां से पूरी यात्रा की निगरानी और समन्वय किया जाएगा।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 30 जुलाई 2026 से कांवड़ यात्रा की अवधि के दौरान प्रत्येक शुक्रवार शाम 8 बजे से सोमवार शाम 5 बजे तक रूट डायवर्जन व्यवस्था प्रभावी रहेगी, जिसे सख्ती से लागू कराया जाएगा ताकि कांवड़ियों की आवाजाही सुरक्षित और सुचारु बनी रहे।
निरीक्षण के दौरान प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे और उन्हें अपने-अपने विभागों से संबंधित व्यवस्थाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए गए। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights