भारत स्काउट गाइड संस्था की ओर से प्रधानाचार्या की जिला स्तरीय कार्यशाला हुई,पंजीकरण, नवीनीकरण की जानकारी दी

WhatsApp Image 2026-07-28 at 5.18.23 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। स्काउट भवन प्रशिक्षण केंद्र पर भारत स्काउट गाइड संस्था के तत्वावधान में प्रधानाचार्य एवं प्रधानाचार्या की जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन हुआ जिसमें स्काउटिंग की गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने, दलों के पंजीकरण, नवीनीकरण के अलावा बच्चों और वयस्कों के प्रगतिशील प्रशिक्षण आदि को लेकर विशेष जानकारियां दी गई।
कार्यशाला का शुभारंभ अध्यक्षता कर रहे प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला मुख्यायुक्त महेश चंद्र सक्सेना ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग के माध्यम से बच्चे देश के श्रेष्ठ नागरिक बनते हैं। आज की ज्वलंत समस्याओं के समाधान के लिए बच्चों को स्काउटिंग का प्रशिक्षण दिलाना जरूरी है।मुख्य वक्ता दास कालेज के प्रोफेसर मनवीर सिंह ने कहा कि प्रधानाचार्य के सहयोग से ही स्काउटिंग को बुलंदियों तक पहुंचा जा सकता है‍।अपने विद्यालयों में स्काउटिंग के दलों को और सक्रिय बनाएं।जिला कोषाध्यक्ष विनोद कुमार सक्सेना ने विद्यालय से आने वाले स्काउटिंग शुल्क की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि शुल्क भेजने के बाद स्काउट प्रशिक्षण केंद्र पर शुल्क विवरण से जरुर अवगत कराएं।सहायक प्रदेशिक संगठन कमिश्नर बरेली मंडल बरेली प्रीति कुमारी ने प्रादेशिक संस्था द्वारा आगामी आयोजित कार्यक्रम बीएसजी छात्रवृत्ति, बीएसजी स्किल प्रतियोगिता से अवगत कराया। जिला संगठन कमिश्नर एवं राष्ट्रपति शिक्षक सम्मान प्राप्त मोहम्मद असरार ने कहा कि जिन विद्यालयों के दलों का पंजीकरण नहीं हुआ है, शीघ्र पंजीकरण कराएं, वहीं पंजीकृत दलों का प्रतिवर्ष नवीनीकरण और 15 प्रतिशत शुल्क अनिवार्य रुप से जमा करें। जिससे बच्चे स्काउटिंग में आगे बढ़ सकें।
पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने युवाओं के बेसिक कब मास्टर, फ्लाक लीडर, स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टन, रोवर लीडर, रेंजर लीडर, एडवांस कोर्स, प्री हिमालय बुडबैज, हिमालय बुडबैज, प्रीएएलटी, एएलटी, प्री एलटी, एलटी आदि कोर्सों जानकारी दी। जिला सचिव आलोक कुमार पाठक ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन मोहम्मद असरार ने किया‌ इस मौके पर प्रशिक्षक नंदराम शाक्य, प्रधानाचार्य वीरू, संजीव कुमार तोमर, राजेश कुमार, नूतन रानी, हिमानी सक्सेना, भानु शर्मा, रजत कुमार सैनी, डेजी फजल, सुबोध मिश्रा, प्रीति गुप्ता, रामवीर सिंह, योगेंद्र दीक्षित आदि मौजूद है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights