तीन बेटियां होने पर विवाहिता को पीटा और तीन तलाक देकर, चाकू मारकर घर से निकाला

ChatGPT Image Jul 28, 2026, 12_54_43 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। सीबीगंज थाना क्षेत्र के गांव सनउआ की रहने वाली एक विवाहिता ने अपने पति और ननद पर तीन बेटियां होने के कारण प्रताड़ित करने, मारपीट करने, चाकू मारने और तीन तलाक दिलाकर घर से निकालने का आरोप लगाया है। घायल महिला का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती 30 वर्षीय तरजीन पत्नी बाबू खां ने बताया कि उसका मायका सीबीगंज के बुन्दापुर गांव में है और करीब सात वर्ष पहले उसकी शादी सनउआ निवासी बाबू खां से हुई थी। उसके चार बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और तीन बेटियां हैं।तरजीन का आरोप है कि पति बाबू खां और ननद फिरदोस आए दिन उसे यह कहकर प्रताड़ित करते थे कि वे तीन बेटियों को नहीं रखना चाहते। महिला का कहना है कि चार बच्चों के जन्म के बाद उसने ऑपरेशन करा लिया, जिससे अब वह मां नहीं बन सकती। इसी बात को लेकर पति उसे तीनों बेटियों के साथ मायके चले जाने के लिए कहता था और कथित तौर पर दो लाख रुपये तथा सामान लाने की मांग भी करता था।महिला का आरोप है कि मांग पूरी न करने पर पति और ननद ने उसके साथ मारपीट की। इस दौरान पति ने उसके सीने पर चाकू से वार किया। इसके बाद ननद ने पति से कथित तौर पर तीन तलाक कहलवाकर उसे घर से बाहर निकाल दिया। सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights