मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 17 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 29.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
Uttar Pradesh

बदायूँ में जल जीवन मिशन के लापता क्वालिटी इंजीनियर की रहस्यमयी मौत से सनसनी, दो दिन बाद शव मिला

June 29, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जनपद में जल जीवन मिशन के तहत कार्यरत पीएनसी इंफ्राटेक लिमिटेड चौपाल सागर के जूनियर इंजीनियर जितेंद्र सिंह चंदेल की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे मामले को रहस्य और विवाद के घेरे में ला दिया है। क्वालिटी चेकिंग के लिए निकले इंजीनियर का दो दिनों तक कोई सुराग नहीं लगा और रविवार शाम उनका शव कंपनी की बाइक सहित सड़क किनारे लगभग दस फीट गहरी खंती में बरामद हुआ। घटना के बाद जहां पुलिस प्रथम दृष्टया इसे सड़क दुर्घटना मानकर जांच कर रही है, वहीं परिजनों ने इस थ्योरी को सिरे से खारिज करते हुए सुनियोजित हत्या का आरोप लगाया है।मध्य प्रदेश के छतरपुर जनपद के नौगांव निवासी 28 वर्षीय जितेंद्र सिंह चंदेल वर्ष 2025 से पीएनसी इंफ्राटेक लिमिटेड के माध्यम से जल जीवन मिशन में क्वालिटी इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। वह बदायूँ स्थित कंपनी के चौपाल सागर कैंप कार्यालय में रहकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे थे।कंपनी के अधिकृत अधिकारी पवन कुमार वर्मा के अनुसार, 27 जून को जितेंद्र कंपनी की बाइक से थाना इस्लामनगर क्षेत्र के विक्रमपुर चौराहा एवं गांव चौसरा स्थित साइट पर क्वालिटी चेकिंग के लिए निकले थे। परिजनों का आरोप है कि वह ठेकेदार फैजान के साथ साइट पर गए थे, लेकिन इसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। मोबाइल फोन लगातार बंद मिला। कंपनी और परिजनों ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। अंततः कंपनी की ओर से थाना बिनावर में गुमशुदगी दर्ज कराते हुए पुलिस से सर्विलांस के माध्यम से तलाश की मांग की गई।
रविवार शाम उझानी थाना क्षेत्र के गांव चाचीपुर स्थित भट्टे के पास सड़क किनारे लगभग दस फीट गहरी खंती से दुर्गंध आने पर राहगीरों ने ग्रामीणों को सूचना दी। ग्राम प्रधान के माध्यम से सूचना पुलिस तक पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने खंती से एक युवक का शव और कंपनी की बाइक बरामद की। पहचान के लिए बुलाए गए परिजनों ने शव की शिनाख्त लापता इंजीनियर जितेंद्र सिंह चंदेल के रूप में की। इसके बाद फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के बड़े भाई विनय सिंह चंदेल ने दुर्घटना की आशंका को पूरी तरह खारिज करते हुए गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि उनके भाई की हत्या सुनियोजित साजिश के तहत की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदार फैजान सहित चार-पांच अन्य लोगों की भूमिका संदिग्ध है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। परिजनों का दावा है कि जितेंद्र बेहद ईमानदार अधिकारी थे और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं करते थे। उनके अनुसार, कई बार उन्हें प्रभावित करने और खरीदने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कभी गलत कार्यों का साथ नहीं दिया। परिजनों का आरोप है कि उनकी ईमानदारी ही उनकी मौत का कारण बनी।
उधर, कंपनी के सीईओ आलोक सिन्हा ने बताया कि मामले में पुलिस जांच कर रही है और पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है और यदि किसी की भूमिका सामने आती है तो नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
इधर, इस रहस्यमयी मौत ने जल जीवन मिशन से जुड़े कार्यों और इंजीनियरों की सुरक्षा को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पूरे मामले पर अब सभी की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पर टिकी हैं, जिनसे यह साफ हो सकेगा कि यह दर्दनाक सड़क हादसा था या फिर किसी बड़ी साजिश का अंजाम।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights