बदायूँ। राज्य कर विभाग द्वारा दानवीर शिरोमणि भामाशाह जी की जयंती के अवसर पर राजमहल गार्डन में व्यापारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के सर्वाधिक कर (टैक्स) जमा करने वाले व्यापारियों को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई।समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष एवं बदायूँ ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र महाजन ने कहा कि देश और प्रदेश के विकास में ईमानदारी से कर अदा करने वाले व्यापारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि भामाशाह का जीवन समाज सेवा, दान और राष्ट्रहित के लिए प्रेरणास्रोत है तथा व्यापारी वर्ग को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए।कार्यक्रम में व्यापारियों ने करदाताओं के सम्मान की इस पहल की सराहना करते हुए इसे व्यापारिक समाज का सम्मान बताया। इस अवसर पर रामदास वर्मा, सुमित वर्मा, प्रदीप गुप्ता, अवधेश गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता, अजय गुप्ता, शुभम रस्तोगी, कपिल रस्तोगी, संजय रस्तोगी, दीपक गुप्ता, संदीप वर्मा, सूर्य प्रकाश वर्मा, सचिन गुप्ता, आदित्यमन महाजन, अक्षत गुप्ता, रजत गुप्ता, मनोज गुप्ता, दीपक रस्तोगी, त्रिशूल रस्तोगी, जय गोपाल गुप्ता, सागर अरोड़ा, दीपक राज, प्रमोद बजाज, महेंद्र वर्मा, रजनी साहू सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।