मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 17 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 29.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
Uttar Pradesh

पीलीभीत से सीएम योगी का विपक्ष पर बड़ा राजनीतिक प्रहार, बोले— ‘साइकिल चलती रहती तो यूपी में दंगे होते रहते’

June 29, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

पीलीभीत।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को पीलीभीत दौरे के दौरान विकास योजनाओं की सौगात देने के साथ-साथ विपक्ष पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। बरखेड़ा और बीसलपुर विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की नीतियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यदि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की “साइकिल” चलती रहती तो प्रदेश में दंगे होते रहते, लेकिन आज कानून का ऐसा राज है कि कोई भी दंगा करने की हिम्मत नहीं कर सकतामुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 569 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली 66 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में सड़क निर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, शिक्षा, पेयजल व्यवस्था तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के हर क्षेत्र का समान विकास कर रही है।
जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश की जनता ने समाजवादी पार्टी की “साइकिल” को पंचर कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल में अपराधियों और माफियाओं को संरक्षण मिलता था, जबकि उनकी सरकार में कानून व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने दावा किया कि आज उत्तर प्रदेश अपराध और दंगों की पहचान से निकलकर विकास और सुशासन का मॉडल बन चुका है।मुख्यमंत्री ने रक्षा क्षेत्र में उत्तर प्रदेश की बढ़ती भूमिका का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश में अवैध हथियार बनाए जाते थे, लेकिन अब उत्तर प्रदेश रक्षा उत्पादन का बड़ा केंद्र बन रहा है। उन्होंने कहा कि ब्रह्मोस जैसी आधुनिक मिसाइलों का निर्माण प्रदेश में हो रहा है, जो बदलते उत्तर प्रदेश की नई तस्वीर पेश करता है।
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश के विभाजन की जिम्मेदारी कांग्रेस पर है। नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पहली बार किसी सरकार ने पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में धार्मिक उत्पीड़न झेलकर भारत आए हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन तथा अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के लोगों को नागरिकता देने का निर्णय लिया।मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने सीएए का विरोध कर केवल तुष्टिकरण की राजनीति की। उन्होंने कहा कि इन दलों की राजनीति केवल वोट बैंक तक सीमित रही, जबकि उनकी सरकार “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” के मंत्र पर कार्य कर रही है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिना नाम लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि “बबुआ” को देर से उठने और जिम जाने से ही फुर्सत नहीं मिलती, इसलिए गरीबों की समस्याओं और प्रदेश के विकास की चिंता उन्हें कभी नहीं रही। उन्होंने कहा कि यदि पिछली सरकारों ने ईमानदारी और निष्ठा से कार्य किया होता तो पीलीभीत में मेडिकल कॉलेज सहित अनेक बड़ी परियोजनाएं वर्षों पहले पूरी हो चुकी होतीं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने विकास को किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं रखा है। पूर्वांचल, बुंदेलखंड, तराई और पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में समान रूप से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद राज्य बनकर उभरा है। बेहतर कानून व्यवस्था, मजबूत आधारभूत ढांचे और पारदर्शी प्रशासन के कारण प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश आ रहा है, जिससे रोजगार के नए अवसर भी पैदा हो रहे हैं।कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता से विकास, सुशासन और सुरक्षा के मुद्दों पर सरकार का साथ देने की अपील की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अब दंगों, अपराध और माफियाराज की पहचान से निकलकर विकास, निवेश और आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सरकार का लक्ष्य प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक विकास का लाभ पहुंचाना तथा उत्तर प्रदेश को देश की सबसे अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाना है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights