बदायूँ। 25 जून को थाना अलापुर के ग्राम भसराला निवासी ग्रामीण की पुत्री का गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आने पर आज पूर्वमंत्री आबिद रज़ा ने भसराला पहुंचकर पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली और दोषियों पर कठोर से कठोर कार्रवाई का परिवार को आश्वासन दिया पूर्वमंत्री आबिद रज़ा ने कहा मैं इस दुख की घड़ी में पूरे परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ा हूं इस तरह की घटना इंसानियत को कलंकित करती हैं जिसने भी यह कृत्य किया है वह शख्स इंसान नहीं बल्कि हैवान है पुलिस अधिकारियों को फोन करके आग्रह करते हुए कहा कि दोषियों को बख्शा ना जाए और किसी बेकसूर पर कार्यवाही न हो । पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद भी की।इस मौके पर पूर्वमंत्री आबिद रज़ा के साथ सदरुल अंसारी पूर्व प्रधान, बाकर अंसारी, खलील अंसारी,दानिश अशर्फी, जब्बार अंसारी , अनवर खान सभासद, हर्षित यादव, पप्पू अंसारी, गामा अंसारी, शमशाद अंसारी, शकील अंसारी, गुड्डा अंसारी ,आरिफ अंसारी आदि मौजूद रहे।