‘शिखर खेल महोत्सव-2026’ का भव्य शुभारंभ, पहले ही दिन क्रिकेट के दो रोमांचक मुकाबले हुए

WhatsApp Image 2026-06-29 at 4.12.14 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

शेखूपुर (बदायूं)। शिखर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग में आयोजित ‘शिखर खेल महोत्सव-2026’ के अंतर्गत क्रिकेट प्रतियोगिता का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन संस्थान के ट्रस्टी राजन मेंदीरत्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन करते हुए किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन एवं टीम भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का संदेश देते हुए सभी टीमों को शुभकामनाएं दीं।प्रतियोगिता के पहले ही दिन खेले गए दोनों मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।पहले मुकाबले में डिप्लोमा चैलेंजर्स की एकतरफा जीतपहला मुकाबला डिप्लोमा डेयर डेविल्स और डिप्लोमा चैलेंजर्स के बीच खेला गया। डिप्लोमा डेयर डेविल्स के कप्तान हिमांशु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।पहले बल्लेबाजी करते हुए डिप्लोमा चैलेंजर्स ने निर्धारित 10 ओवर में 116 रन बनाए और विपक्षी टीम के सामने 117 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में डिप्लोमा डेयर डेविल्स की पूरी टीम मात्र 6.4 ओवर में 34 रन पर सिमट गई। इस तरह डिप्लोमा चैलेंजर्स ने मुकाबला 82 रन के बड़े अंतर से अपने नाम कर लिया।विजेता टीम की ओर से अरुण ने शानदार हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए पांच छक्कों की मदद से 41 रन बनाए और तीन विकेट भी हासिल किए। राजन ने 21 तथा अभिषेक ने 16 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में हर्ष ने घातक प्रदर्शन करते हुए छह विकेट लेकर विपक्षी टीम की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी’ घोषित किया गया।दूसरे मुकाबले में स्नातक वॉरियर्स की शानदार जीतदिन का दूसरा मुकाबला स्नातक बैलिस्टिक बटालियन और स्नातक वॉरियर्स के बीच खेला गया। स्नातक वॉरियर्स के कप्तान आयुष ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।पहले बल्लेबाजी करते हुए स्नातक बैलिस्टिक बटालियन ने निर्धारित 10 ओवर में 97 रन बनाए। टीम की ओर से रामू ने सर्वाधिक 22 रन की पारी खेली।98 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्नातक वॉरियर्स की सलामी जोड़ी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए विपक्षी गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। उत्तम उपाध्याय ने नाबाद 47 और ज्ञानदीप ने नाबाद 39 रन की शानदार पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों की बेहतरीन साझेदारी की बदौलत स्नातक वॉरियर्स ने बिना कोई विकेट गंवाए मात्र 5.3 ओवर में 98 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।ज्ञानदीप को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी’ चुना गया।प्रतियोगिता के पहले दिन हुए दोनों मुकाबलों ने खिलाड़ियों की प्रतिभा, खेल कौशल और टीम भावना की शानदार झलक प्रस्तुत की। संस्थान प्रबंधन ने विश्वास जताया कि आगामी मुकाबले भी इसी प्रकार रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक रहेंगे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights