बरेली। थाना सीबीगंज क्षेत्र के परसाखेड़ा गोटिया गांव में भाई-बहन के बीच खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवती ने कथित तौर पर तेजाब पी लिया। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतका के पिता तेजपाल ने बताया कि वह हरियाणा में काम करते हैं। शनिवार को घर में खाना खत्म हो गया था। इस पर बेटे सनी ने बहन शीतल से खाना बनाने के लिए कहा, लेकिन किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद के बाद गुस्से में शीतल ने घर में रखा तेजाब पी लिया। उसने इस बारे में परिवार के किसी सदस्य को तत्काल नहीं बताया।कुछ देर बाद जब उसकी तबीयत बिगड़ी तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। उसे पहले फतेहगंज पश्चिमी सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रविवार सुबह जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।टना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।