बदायूं के राजकीय इंटर कॉलेज में बनेगा 3.82 करोड़ का मॉडल इंडोर मल्टीस्पोर्ट्स स्टेडियम

WhatsApp Image 2026-06-08 at 4.08.22 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। जनपद की खेल प्रतिभाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बदायूं शहर को खेल क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण सौगात मिलने जा रही है। शहर के मध्य स्थित राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त मॉडल इंडोर मल्टीस्पोर्ट्स स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। लगभग 3 करोड़ 82 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह स्टेडियम जिले के युवाओं और उभरते खिलाड़ियों के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा।इस महत्वाकांक्षी परियोजना को शासन स्तर से स्वीकृति प्रदान कर दी गई है और इसके लिए धनराशि भी जारी कर दी गई है। निर्माण कार्य पूरा करने के लिए कार्यदायी संस्था को नौ माह का समय निर्धारित किया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी फरवरी-मार्च तक यह आधुनिक स्टेडियम बनकर तैयार हो जाएगा।
प्रदेश सरकार शिक्षा के साथ-साथ खेलों के विकास पर भी विशेष ध्यान दे रही है। खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे लाने के उद्देश्य से लगातार खेल अवसंरचना का विस्तार किया जा रहा है। इसी कड़ी में बदायूं शहर को यह महत्वपूर्ण सौगात मिली है।जानकारी के अनुसार, बदायूं का मुख्य स्पोर्ट्स स्टेडियम शहर से लगभग तीन किलोमीटर दूर बिल्सी रोड पर स्थित है। दूरी के कारण कई युवा और छात्र-छात्राएं नियमित रूप से वहां नहीं पहुंच पाते थे। विशेष रूप से इंडोर खेलों के लिए शहर के अंदर किसी बड़े और आधुनिक परिसर की कमी लंबे समय से महसूस की जा रही थी।
इस समस्या को देखते हुए शहर विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर शहर के भीतर एक आधुनिक इंडोर मल्टीस्पोर्ट्स कोर्ट की स्थापना का प्रस्ताव रखा था। मुख्यमंत्री ने इस प्रस्ताव को गंभीरता से लेते हुए स्वीकृति प्रदान कर दी और पीएम श्री मिनी इंडोर स्टेडियम योजना के अंतर्गत 3.82 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर कर दी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


शहर के बीचों-बीच स्थित राजकीय इंटर कॉलेज परिसर को इस परियोजना के लिए चुना गया है। यहां मौजूद एक जर्जर भवन को ध्वस्त कर उसके स्थान पर आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। वर्तमान में टेंडर प्रक्रिया चल रही है और जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ होने की संभावना है।विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि प्रस्तावित इंडोर स्टेडियम लगभग 43 मीटर लंबा और 24 मीटर चौड़ा होगा। करीब 11 हजार वर्ग फीट क्षेत्रफल में बनने वाले इस भवन की ऊंचाई लगभग 25 फीट होगी। खिलाड़ियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यहां 6 आधुनिक चेंजिंग रूम तथा 10 शौचालयों का निर्माण भी कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य की जिम्मेदारी कुमार ट्रेडिंग कंपनी, बरेली को सौंपी गई है। निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। स्टेडियम के तैयार होने के बाद जिले के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी।खेल विशेषज्ञों का मानना है कि इस परियोजना से जिले की खेल प्रतिभाओं को बड़ा मंच मिलेगा। अभी तक कई खिलाड़ी संसाधनों और सुविधाओं के अभाव में अपनी प्रतिभा का पूरा प्रदर्शन नहीं कर पाते थे, लेकिन आधुनिक इंडोर स्टेडियम बनने के बाद उन्हें बेहतर अभ्यास और प्रतियोगिताओं की सुविधा प्राप्त होगी।इन खेलों के लिए उपलब्ध होंगी आधुनिक सुविधाएंराजकीय इंटर कॉलेज परिसर में बनने वाले मॉडल इंडोर मल्टीस्पोर्ट्स स्टेडियम में बैडमिंटन, वॉलीबॉल, फुटबॉल प्रशिक्षण सहित कई अन्य इंडोर खेलों की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके अलावा भविष्य में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं और प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन भी यहां किया जा सकेगा।
विधायक बोले— खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंचभाजपा विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि शिक्षा के साथ खेल भी जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। बदायूं क्षेत्र में अनेक ऐसी प्रतिभाएं मौजूद हैं जो उचित अवसर मिलने पर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकती हैं।उन्होंने कहा, “हमारे क्षेत्र में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। बेहतर सुविधाओं के अभाव में उन्हें आगे बढ़ने में कठिनाई होती थी। इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री जी के समक्ष इंडोर स्टेडियम का प्रस्ताव रखा गया था, जिसे स्वीकृति मिल गई है। स्टेडियम बनने के बाद खिलाड़ियों को अपने ही शहर में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।”उन्होंने आगे कहा कि बदायूं विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की लंबी श्रृंखला चल रही है और जनता को उसका प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है। आने वाले समय में भी विकास का यह पहिया इसी गति से आगे बढ़ता रहेगा।
जनपद के खेल प्रेमियों और युवाओं के लिए यह परियोजना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है। स्टेडियम के निर्माण के बाद बदायूं खेल गतिविधियों का एक प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा और जिले की नई पीढ़ी को अपने सपनों को साकार करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध होगा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights