बरेली। मीरगंज थाना पुलिस ने महिला से दुष्कर्म, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 21 जुलाई को पीड़िता की तहरीर पर बृजेश, उसके पिता छोटे लाल और सुखदेई निवासी ग्राम अम्बरपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को मीरगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मुकदमे में वांछित बृजेश पुत्र छोटे लाल (20) को अनुविश चौकी के आगे धर्मपाल ढाबे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए गलती होने की बात कही।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की। उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में महिला उपनिरीक्षक रेनू रानी, आरक्षी गौरव और जिज्ञाशु शामिल रहे।