बदायूँ के बीआईएमटी कॉलेज में पोषण सप्ताह का भव्य समापन, पोस्टर, सलाद मेकिंग और क्रॉसवर्ड क्विज प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
बदायूँ। बीआईएमटी कॉलेज में एक सप्ताह से चल रहे पोषण सप्ताह का समापन विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ भव्य रूप से हुआ। गृह विज्ञान संकाय की ओर से छात्राओं के लिए पोस्टर मेकिंग, सलाद मेकिंग और क्रॉसवर्ड क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय निदेशक अक्षज रस्तोगी, आशीष सिंघल और विकास आहूजा की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में संतुलित आहार एवं पोषण के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा।
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में छात्राओं ने रंगों और रचनात्मकता के माध्यम से पोषण के महत्व को दर्शाया। इसमें बीएससी गृह विज्ञान प्रथम सेमेस्टर की शगुन ने प्रथम, एमएससी गृह विज्ञान तृतीय सेमेस्टर की प्रतिभा ने द्वितीय तथा बीएससी गृह विज्ञान तृतीय सेमेस्टर की उज़ेफ़ा और एमएससी गृह विज्ञान तृतीय सेमेस्टर की गीता ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सलाद मेकिंग प्रतियोगिता में छात्राओं ने पौष्टिक एवं स्वादिष्ट सलाद तैयार कर स्वस्थ आहार का संदेश दिया। सलाद की विविधता, सजावट और पौष्टिकता ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। प्रतियोगिता में एमएससी गृह विज्ञान तृतीय सेमेस्टर की प्रतिभा एंड ग्रुप ने प्रथम, बीएससी गृह विज्ञान प्रथम सेमेस्टर की शगुन एंड ग्रुप ने द्वितीय तथा बीएससी पंचम सेमेस्टर की कुशाग्रा एंड ग्रुप और प्रवेश एंड ग्रुप ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
क्रॉसवर्ड क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने पोषण से संबंधित प्रश्नों के उत्तर देकर अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया। इसमें एमएससी गृह विज्ञान तृतीय सेमेस्टर की नेहा खानम ने प्रथम, आकृतिका आर्या और प्रतिभा सुमन ने संयुक्त रूप से द्वितीय तथा बीएससी गृह विज्ञान तृतीय सेमेस्टर की गौरी कौशल और बीएससी गृह विज्ञान प्रथम सेमेस्टर की शगुन ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में महाविद्यालय डीन अरविंद कुमार गुप्ता, चीफ प्रॉक्टर सौरभ सक्सेना, प्रोफेसर नीतू सिंह, प्रोफेसर पवन दीक्षित और प्रोफेसर मयंक सक्सेना शामिल रहे। निर्णायकों ने छात्राओं द्वारा तैयार किए गए पोस्टर और सलाद का मूल्यांकन कर विजेताओं का चयन किया। समापन अवसर पर तीनों प्रतियोगिताओं के विजेता छात्राओं को महाविद्यालय निदेशक अक्षज रस्तोगी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
महाविद्यालय निदेशक अक्षज रस्तोगी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्राओं के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उन्हें स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का सफल आयोजन गृह विज्ञान संकाय की विभागाध्यक्ष रुचि गुप्ता, प्रोफेसर आभा सिंह, प्रोफेसर विदुषी शर्मा और प्रोफेसर मेघा पटेल ने किया।
















































































