भगवान श्री चित्रगुप्त जी की 51 फीट प्रतिमा स्थापना को लेकर पर्यटन उपनिदेशक से मिला कायस्थ सेना का प्रतिनिधिमंडल

WhatsApp Image 2026-04-24 at 6.59.01 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। कायस्थ समाज के आराध्य एवं मानव जगत के पाप-पुण्य के न्यायाधिकारी भगवान श्री चित्रगुप्त जी की 51 फीट ऊंची प्रतिमा बरेली में स्थापित कराए जाने की मांग को लेकर कायस्थ सेना का एक प्रतिनिधिमंडल पर्यटन उपनिदेशक, बरेली मंडल से मिला।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जिला अध्यक्ष आलोक सक्सेना ने किया। इस दौरान संरक्षक संजीव सक्सेना, प्रदेश अध्यक्ष आलोक सक्सेना एडवोकेट, प्रदेश महासचिव श्यामदीप सक्सेना एडवोकेट तथा मनोज सक्सेना एडवोकेट सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
मनोज सक्सेना एडवोकेट ने पर्यटन उपनिदेशक को उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह द्वारा भगवान श्री चित्रगुप्त जी की 51 फीट प्रतिमा स्थापित कराए जाने संबंधी लिखे गए पत्र सौंपे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेशभर में धार्मिक स्थलों और पर्यटन केंद्रों के विकास व विस्तार की योजनाएं संचालित हैं, लेकिन बरेली में कायस्थ समाज की बड़ी आबादी की भावनाओं के अनुरूप अभी तक भगवान श्री चित्रगुप्त जी की प्रतिमा स्थापना को लेकर कोई ठोस पहल नहीं की गई है, जो खेदजनक है।
प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि बरेली में शीघ्र ही भगवान श्री चित्रगुप्त जी की भव्य प्रतिमा स्थापित कराई जाए, जिससे यह स्थल धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यटन केंद्र के रूप में भी विकसित हो सके। पर्यटन एवं संस्कृति उपनिदेशक, बरेली मंडल ने आश्वासन दिया कि शासन स्तर से निर्देश प्राप्त करने हेतु संबंधित कर्मचारियों से आख्या मंगाकर शीघ्र ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights