2027 में बरेली की 9 की 9 सीटे जिताने के लिए कोई भी कुर्वानी देनें को तैयार : शुभलेश यादव
बरेली । जिले में दूसरी बार कमान मिलने के बाद आज पार्टी कार्यालय पर पहुंचें नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव का महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी के नेतृत्व में भव्य स्वागत पार्टी नेताओं ने किया।
इस दौरान बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पर मौजूद रहे, सभी में उत्साह की लहर साफ़ दिखाई पड़ रही थी।
कार्यालय पर पहुंचने पर शुभलेश यादव को फूल मालाओं से लाद दिया गया वहीं सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई ख़िला कर अपनी ख़ुशी का इज़हार किया।
इस मौके पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा हमारा और आपका अब एक ही लक्ष्य है कि 2027 में अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है और इसके लिए हमें बूथों की फ़िर एकबार समीक्षा करनी होगी जहाँ हम कमजोर हैं उन बूथों पर मज़बूत साथी नियुक्त करने होंगे, यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है हमें हर स्थिति में अपने जनपद की सभी 9 सीटे जीतनी हैं।
उन्होंने निष्क्रिय नेताओं से अपील करते हुए कहा या तो अब पार्टी के लिए काम की आदत डाल लें या काम करने वालों को आगे आने दें।
शुभलेश यादव ने कहा पार्टी के लिए हमें कोई कुर्बानी अगर देनी होगी तो हम उससे पीछे नहीं हटेंगे, पार्टी की मज़बूती के लिए हम अब किसी को घर नहीं बैठने देंगें।
स्वागत कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव को पार्टी की बेहतरी, मज़बूती के लिए पूरा सहयोग करने और कंधे से कन्धा मिलाकर काम करने की बात कही, उन्होंने कहा कि जिला व महानगर मिलकर इस बार इतिहास रचेंगे।कार्यक्रम का संचालन महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा ने किया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक विजय पाल सिंह, पूर्व विधायक सुल्तान बेग, पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन, इंजिनियर अनीस अहमद, शहर विधानसभा प्रत्याशी रहे राजेश अग्रवाल, प्रदेश कार्य समिति सदस्य संजीव सक्सेना, पूर्व जिलाध्यक्ष अगम मौर्या,पूर्व महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद, डॉ. अनीस बेग, एम. एल. सी प्रत्याशी रहे शिव प्रताप यादव, महानगर उपाध्यक्ष शेर सिंह गंगवार, राजेश मौर्या, राम प्रकाश यादव, सिम्पल कन्नौजिया, पूर्व कोषाध्यक्ष अशोक यादव, अख़लाक़ अहमद, मनोहर पटेल, समर्थ मिश्रा, गुरु प्रसाद काले, प्रमोद बिष्ट, महिला सभा जिलाध्यक्ष स्मिता यादव, महानगर अध्यक्ष गजल अंसारी, शहर विधानसभा अध्यक्ष हसीब खान, कैंट विधानसभा अध्यक्ष हरिओम प्रजापति, नवावगंज अध्यक्ष अनिल गंगवार, मीरगंज अध्यक्ष सुरेश गंगवार, फरीदपुर अध्यक्ष बलराम यादव, आँवला अध्यक्ष इंद्र पाल यादव, तन्वीर उल इस्लाम, सुरेन्द्र सोनकर, विशाल अग्रवाल सिंगर, छेदा लाल दिवाकर,चेयर मैन कंबर एज़ाज़ शानू, ओम प्रकाश यादव, जिला पंचायत सदस्य राजवीर सिंह, पीयूष वर्मा, नूतन शर्मा, हाज़ी शरीफ़ खाँ, जुल्फी कार अली बिट्टू, पूर्व ब्लॉक प्रमुख पुरुषोत्तम गंगवार, मनोहर पटेल, शांति सिंह, मो. आरिफ कुरैशी, पार्षद सलीम पटवारी, पार्षद इक़बाल बिल्डर, महानगर सचिव नाजिम कुरैशी, महेन्द्र राजपूत, मोहित सक्सेना, रमीज़ हाशमी, राशिद गाज़ी, महेश यादव, अनुज वाल्मीकि,महानगर कोषाध्यक्ष अनिल जौहरी, मान सिंह यादव, सैनिक प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष रेहान रज़ा खान, निर्भय यादव, छात्र सभा जिलाध्यक्ष अविनाश मिश्रा, व्यापार सभा महानगर उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता, बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी महानगर अध्यक्ष अमित गिहार, अधिवक्ता सभा जिलाध्यक्ष श्याम वीर सिंह यादव, कमलेश ठाकुर, उषा यादव, एड. हुरिया रहमान, सीमा श्रीवास्तव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजेंद्र यादव, विजेंद्र पटेल, बी. डी वर्मा,डॉ. जीराज़ सिंह यादव,अभिषेक यादव, परवेज यार खान, बृजेश सविता, रविन्द्र श्रीवास्तव, परवेज अंसारी, अशोक समाजवादी, सुधीर यादव, सी. पी. आर्या, सिंटू पाठक, मुकेश मिश्रा, जितेंद्र मुंडे, रामसेवक प्रजापति, सतेन्द्र यादव, फ़ौजी हरी पाल, फ़ौजी राकेश यादव, गंगा सिंह यादव, राकेश गुप्ता, सदाकत हुसैन, नवीन कश्यप, अरविन्दर बेदी, सुदेश यादव, सतवीर यादव, अनिल श्रीवास्तव, अनुज प्रताप सिंह, जगन्नाथ यादव, अब्दुल्लाह अख़लाक़, सतेन्द्र यादव, नरेंद्र सिंह, ठाकुर भूपेंद्र सिंह, अरबिंद आनंद, सोनू लाल, शेर सिंह यादव, मुकेश पांडे, मोहसिन खान, असलम खान, अकरम खान आदि पार्टी के प्रमुख नेता मौजूद रहे।















































































