बदायूँ के भगवान दास इंटर कालेज के इंटरमीडिएट के छात्र निखिल 91.60% अंक के साथ जिला टॉपर
बदायूं। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के घोषित परिणाम में जनपद के मेधावी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। जारी टॉप-10 सूची में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उच्च अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।जिले में निखिल (पं. भगवन दास मेमो इंटर कॉलेज, रुदायन) ने 458/500 अंक (91.60%) प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर सुधांशु (आर.एल.आई.सी. कछला) ने 906/1000 अंक (90.60%) के साथ जगह बनाई। तीसरे स्थान पर महेश (पं. भगवन दास मेमो इंटर कॉलेज, रुदायन) ने 451/500 अंक (90.20%) प्राप्त किए।चौथे स्थान पर उदित सक्सेना (त्रिवेणी इंटर कॉलेज, भटपुरा बिसौली) ने 448/500 अंक (89.60%) हासिल किए। पांचवें स्थान पर अंशी तिवारी (पं. भगवन दास मेमो इंटर कॉलेज, रुदायन) ने 447/500 अंक (89.40%) प्राप्त किए।छठे स्थान पर संयुक्त रूप से लक्ष्य पाल (श्री कृष्ण इंटर कॉलेज, बदायूं), अनुज कुमार (डी.एस.वी.एम. इंटर कॉलेज, चंदौसी मार्ग, बदायूं) और कनक शर्मा (पं. भगवन दास मेमो इंटर कॉलेज, रुदायन) ने 445/500 अंक (89.00%) प्राप्त कर स्थान बनाया।सातवें स्थान पर संयुक्त रूप से सुरेन्द्र (एस.के.एम. इंटर कॉलेज, गंगोला, दातागंज) और हिमांशु बघेल (एम.जी.पी. इंटर कॉलेज, उझानी) ने 444/500 अंक (88.80%) हासिल किए।आठवें स्थान पर शिवि वर्मा (गंगर शंकर इंटर कॉलेज, बगरैन) ने 443/500 अंक (88.60%) प्राप्त किए। वहीं नौवें स्थान पर काशिश पटेल (डॉ. आर.सी. सिंह इंटर कॉलेज, गुलरिया) और हर्ष प्रताप सिंह (श्री रामचंद्र मेमोरियल इंटर कॉलेज, सतनज, दातागंज) ने 442/500 अंक (88.40%) प्राप्त कर संयुक्त रूप से स्थान बनाया।
दसवें स्थान पर प्रशांत शाक्य (श्रीराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बदायूं) ने 441/500 अंक (88.20%) हासिल किए।
इस वर्ष की टॉप सूची में खास बात यह रही कि ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों के विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन कर यह साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी संसाधन की मोहताज नहीं होती। विद्यालयों के शिक्षकों और अभिभावकों ने छात्रों की इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।















































































