स्मार्ट मीटर के विरोध में व्यापारियों का गुस्सा सड़कों पर, सांकेतिक स्मार्ट मीटर की जलाई होली

WhatsApp Image 2026-04-23 at 5.42.34 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

बदायूं। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के प्रांतीय आह्वान पर स्मार्ट प्रीपेड मीटर की खामियों को लेकर व्यापारियों ने आक्रोशित होकर प्रदेश युवा अध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू एवं जिलाध्यक्ष उद्योग मंच सर्वेश गुप्ता के नेतृत्व में स्थानीय बाजार में सांकेतिक स्मार्ट मीटर की होली जलाकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित 9सूत्रीय मांगपत्र अधीक्षण अभियंता चंद्रशेखर को प्रेषित किया इस संदर्भ में अधीक्षण अभियंता ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशन में हाई पावर कमेटी का गठन किया गया है इसकी रिपोर्ट आ जाने पर उपभोक्ताओं को विश्वास में लेकर ही अग्रिम कारवाही की जाएगी साथ पूर्व में लगे स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को रियायत भी दी जा रही है तब जाकर व्यापारियों आक्रोश कम हुआप्रदेश युवा अध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू ने बताया कि स्मार्ट मीटर योजना सुविधा नहीं, बल्कि उपभोक्ताओं के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन चुकी है। जिस तकनीक को पारदर्शिता और सुविधा के नाम पर लागू किया गया था, वही आज आम जनता के लिए आर्थिक और मानसिक बोझ बन गई है बगैर जानकारी के टारगेट के चलते जल्दबाजी से खामियों के साथ स्मार्ट मीटर लगा दिए गए जो अब जी के जंजाल बन गए हैं जल्द ही खामियों को दूर नहीं किया गया तो व्यापारियों को मजबूरन आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ेगा जिसकी जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगीजिला अध्यक्ष उद्योग मंच सर्वेश गुप्ता ने कहा कि प्रीपेड मीटर की अनिवार्यता को समाप्त कर प्रीपेड मीटर उपभोक्ता की स्वीकृति के आधार पर लगाई जाए ,प्रीपेड मीटर लगाए जाते समय प्रीपेड मीटर के संचालन से संबंधित मैन्युअल उपभोक्ता को उपलब्ध कराया जाए ,

प्रीपेड मीटर की 5 साल की गारंटी उपभोक्ता को उपलब्ध कराई जाए तथा उसका गारंटी कार्ड मीटर लगाते समय उपभोक्ता को उपलब्ध कराया जाएजिला महामंत्री हाजी राशिद सैफी ने कहा कि प्रीपेड मीटर लगाए जाते समय ही उपभोक्ता के मोबाइल में प्रीपेड मीटर का ऐप डाउनलोड किये जाने की व्यवस्था की जायेसीलिंग सर्टिफिकेट उपभोक्ता को मौके पर दिए जाएं तथा उन्हें मीटर बदलते समय हाथों-हाथ ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किया जाए ,जिला उपाध्यक्ष रूपेंद्र सिंह लाम्बा ने बताया कि प्रीपेड मीटर तेज चलने की शिकायतों के लिए एक स्वतंत्र लैब की स्थापना की जाए जिसमें उपभोक्ता अपने मीटर की जांच कर सके और उसे लैब की जांच रिपोर्ट के आधार पर बिलिंग मैं सुधार किया जाए तथा लगाए जाने वाले प्रीपेड मिटरो को लैब में जांच करने के उपरांत उपभोक्ता के यहां लगाया जाएसंजीव आहूजा ने बताया कि नए विद्युत कनेक्शन को जारी करते समय एस्टीमेट के नाम पर भारी अनियमित की जा रही है पोर्टल पर कनेक्शन अप्लाई होने के बाद उपभोक्ता को कार्यालय बुलाए जाने की व्यवस्था समाप्त की जाए जिससे भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी किसी कनेक्शन में यदि उपभोक्ता को बुलाने की आवश्यकता है तो उसे उपखंड अधिकारी या अधिशासी अभियंता के सामने अपना पक्ष रखने का मौका दिया जाए जूनियर इंजीनियर व लाइनमैन को उपभोक्ता से दूर रखा जाएराजेश गुप्ता ने कहा कि मनमाने तरीके से वर्षों पुराने पी डी कनेक्शन की रिकवरी आवश्यक जांच के बाद जारी की जाए बिना पर्याप्त आधार के आर सी जारी न की जाए आरसी जारी करने से पूर्व विद्युत अधिनियम के अनुसार धारा 3 का नोटिस तामिल कराकर उपभोक्ता को सुनवाई का अवसर दिया जाए आर सी गलत पाई जाने पर संबंधित कर्मचारी व अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएदिनेश गुप्ता ने कहा कि प्रीपेड मीटर के पोर्टल को इतना प्रभावी बनाया जाए कि पैसा जमा करने के तुरंत जमा धनराशि राशि पोर्टल पर शो तथा 5 मिनट में डिस्कनेक्ट किया गया कनेक्शन को पुनः चालू किया जा सके प्रीपेड मीटर लगे जाने के बाद उपभोक्ता की सिक्योरिटी एडजस्ट करने का अकाउंट स्टेटमेंट बनाकर सभी उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराया जाएइस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष दीपक सक्सेना , विनय गुप्ता, हाजी राशिद सैफी, अमित वैश्य, संजीव आहूजा, दीपक वर्मा, प्रमोद गुप्ता ,नरेश वर्मा, जावेद खान, सर्वत हमीद खान, राकेश गुप्ता , विशाल गुप्ता , अंशु वैश्य, राजकुमार यादव, निखिल गुप्ता, दीपक गुप्ता, राजेश गुप्ता भल्लू, कुलदीप वैश्य , नितिन गुप्ता, रिम्पी पहवा, राजू गुप्ता, सुरेंद्र नानक, आदि भारी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights