बदायूं। भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बच्चों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रोटरी क्लब ऑफ बदायूं सेंट्रल ने शिवदेवी सरस्वती विद्या मंदिर, आवास विकास कॉलोनी, बदायूं में एक वाटर कूलर भेंट किया।वाटर कूलर का उद्घाटन रोटरी क्लब 3110 के पूर्व मंडलाध्यक्ष रोटेरियन किशोर कतरू ने नारियल फोड़कर एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब विश्व की सबसे बड़ी सामाजिक सेवा संस्था है, जिसने पोलियो जैसी महामारी को समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि समाज सेवा के ऐसे कार्य रोटरी क्लब की पहचान हैं।क्लब अध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने कहा कि संस्था भविष्य में भी इसी प्रकार जनहित के कार्य करती रहेगी। वहीं क्लब सचिव मुनेन्द्र कुमार सिंह एडवोकेट ने कहा कि समाज सेवा के लिए रोटरी क्लब एक सशक्त मंच है, जिसके माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाई जाती है।कार्यक्रम के दौरान रोटेरियन किशोर कतरू के विद्यालय पहुंचने पर क्लब के सदस्यों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष विपिन अग्रवाल, सचिव मुनेन्द्र कुमार सिंह एडवोकेट, अनिल गुप्ता ठेकेदार, सुरेन्द्र चाणक्य, कुलदीप रस्तोगी, प्रदीप गुप्ता, पवन शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे और इस पुण्य कार्य में सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया।