मदर एथीना स्कूल में ‘ इंग्लिश डे‘ पर अंग्रेजी काव्यपाठ एवं बुकमार्क प्रतियोगिता हुई

WhatsApp Image 2026-04-23 at 5.40.25 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। मदर एथीना स्कूल में ‘वर्ल्ड इंग्लिश डे‘ के अवसर पर जल पखवाड़ा के अंतर्गत आज पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संचार करते हुए कक्षा-6 से 8 के विद्यार्थियों के लिए ‘जल संरक्षण‘ विषय पर अंग्रेजी काव्य-पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में जल के महत्व को समझाना और उनमें साहित्यिक सृजन की क्षमता को विकसित करना था। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह के साथ सहभागिता की। विद्यार्थियों ने स्वरचित कविताओं के साथ-साथ प्रसिद्ध कवियों की रचनाओं के माध्यम से जल की बर्बादी को रोकने और वर्षा जल संचयन के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। उनकी ओजस्वी प्रस्तुतियों ने न केवल जल संकट की गंभीरता को रेखांकित किया, बल्कि दर्शकों को इसके संरक्षण के लिए प्रेरित भी किया। इसके अतिरिक्त ‘वल्र्ड इंग्लिश डे‘ के अवसर पर विद्यार्थियों में बुक रीडिंग रूचि को बढ़ाने के लिए ‘बुक मार्क‘ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें प्रतिभाग कर विद्यार्थियों ने घर पर बची हुई सामग्री से बहुत सुंदर -सुंदर बुक मार्क बनाये। जो उनकी बेजोड़ क्रियात्मकता को प्रस्तुत कर रहे थे।इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका महोदया चयनिका सारस्वत ने बताया कि जल संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है हम अपने विद्यार्थियों को न केवल शैक्षणिक रूप से उत्कृष्ट बनाने बल्कि सामाजिक सरोकारों के प्रति भी उतने ही संवेदनशील बनाने हेतु तत्पर रहते हैं। हमारे प्रयासों से अगर कुछ विद्यार्थियों में हीं अच्छे आचार-व्यवहार विकसित हो जाएँ तो हम अपने प्रयासों में सफल हो जाएँगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights