राजकीय महाविद्यालय में अंग्रेजी दिवस धूमधाम से मनाया,संगोष्ठी, पोस्टर प्रतियोगिता एवं क्विज हुई

WhatsApp Image 2026-04-23 at 5.37.14 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय, में अंग्रेजी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 23 अप्रैल विश्व अंग्रेजी दिवस एवं विश्व पुस्तक दिवस के साथ-साथ महान अंग्रेजी साहित्यकार विलियम शेक्सपियर की जयंती एवं पुण्यतिथि के रूप में भी मनाया जाता है। इसी उपलक्ष्य में अंग्रेजी विभाग द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत “वर्तमान समय में अंग्रेजी का महत्व एवं विलियम शेक्सपियर के नाटकों की प्रासंगिकता विषय” पर संगोष्ठी, पोस्टर प्रतियोगिता एवं क्विज का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य लेफ्टिनेंट डॉ श्रद्धा गुप्ता द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में अंग्रेजी भाषा का महत्व बताते हुए महाविद्यालय प्राचार्य लेफ्टिनेंट डॉ श्रद्धा गुप्ता ने कहा कि अंग्रेजी एक ग्लोबल लैंग्वेज है वैश्विक संवाद का माध्यम है “आज के दौर में अंग्रेजी केवल भाषा नहीं, बल्कि वैश्विक संवाद का सशक्त माध्यम है।” अंग्रेजी हमारे व्यक्तित्व के विकास एवं हमारे करियर के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ ज्योति विश्नोई ने विलियम शेक्सपियर की महत्वपूर्ण कृतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विलियम शेक्सपियर अंग्रेजी साहित्य के महान कवि एवं नाटककार हैं एवं शेक्सपियर के कविताएं एवं नाटक हमें दैनिक जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण शिक्षा देते हैं एवं जीवन जीने की कला सिखाते हैं, साथी उन्होंने कहा कि हिंदी हमारी पहचान है लेकिन अंग्रेजी हमें वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाती है। पोस्टर प्रतियोगिता में वैष्णो देवल, भव्या मौर्य, मुस्कान, उर्वशी, मुस्कान सागर, अस्मिता सागर, दीक्षा साहू, अर्चना वर्मा ने प्रतिभाग किया। निर्णायक की भूमिका डॉ दिलीप वर्मा, डॉ सारिका शर्मा, डॉ सतीश सिंह यादव ,एवं प्रेमचंद चौधरी ने निभाई। उर्वशी सिंह, भव्या मौर्या वैष्णवी मिश्रा, रजिया सुल्तान, सौम्या सक्सेना, अंशिका,सुहालिया, शिवम शाक्यनेहा, स्वाति रहनुमा ने “वर्तमान में विलियम शेक्सपियर के साहित्य की प्रासंगिकता” पर अपने विचार प्रस्तुत किये। अंग्रेजी और साहित्य-व्याकरण पर आधारित क्विज का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी विभाग अध्यक्ष डॉक्टर ज्योति विश्नोई ने किया। महाविद्यालय समारोहक एवं हिंदी विभाग अध्यक्ष डॉ रविंद्र सिंह यादव ने कहा कि अंग्रेजी हमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अन्य देशो के साथ जोड़ती है, भारतीय ग्रंथों का अंग्रेजी में अनुवाद किया गया है एवं इसके माध्यम से विदेशी साहित्य प्रेमी भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता समझ पा रहे हैं है। कार्यक्रम में डॉ शशि प्रभा, डॉ सतीश सिंह यादव, डॉ सारिका शर्मा, डॉ अनिल कुमार, डॉ दिलीप वर्मा, डॉ प्रेमचंद चौधरी ने अंग्रेजी विषय के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार प्रस्तुत किये एवं छात्राओं को अंग्रेजी विषय के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में पोस्टर प्रतियोगिता प्रतिभागियों एवं विभाग में उत्कृष्ट कार्य हेतु अंशिका स्वाति मौर्य, आमरीन, सुहालिया, रहनुमा, नेहा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में अंग्रेजी विभाग अध्यक्ष डॉक्टर ज्योति विश्व में सभी का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में डॉ अनिल कुमार गणित, डॉ गौरव सिंह, डॉ सचिन कुमार, डॉ बबीता यादव , डॉ संजय कुमार, प्रमोद कुमार वीर बहादुर आदि उपस्थितरहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights