राजकीय महाविद्यालय में शेक्सपियर की जयंती, विश्व अंग्रेजी दिवस एवं पुस्तक दिवस का एक साथ आयोजन
बदायूं, 23 अप्रैल 2026: आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूँ में विश्व अंग्रेजी दिवस एवं पुस्तक दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। यह दिन महान अंग्रेजी साहित्यकार विलियम शेक्सपियर की जयंती के रूप में भी जाना जाता है। अंग्रेजी विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में “वर्तमान समय में अंग्रेजी का महत्व एवं शेक्सपियर के नाटकों की प्रासंगिकता” विषय पर संगोष्ठी, पोस्टर प्रतियोगिता और क्विज का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य लेफ्टिनेंट डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। प्राचार्य ने कहा, “अंग्रेजी केवल भाषा नहीं, बल्कि वैश्विक संवाद का सशक्त माध्यम है। यह व्यक्तित्व विकास और करियर के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।” विभागाध्यक्ष डॉ. ज्योति विश्नोई ने शेक्सपियर की कृतियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनके नाटक और कविताएं जीवन जीने की कला सिखाते हैं। उन्होंने जोर दिया, “हिंदी हमारी पहचान है, लेकिन अंग्रेजी वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाती है।”
पोस्टर प्रतियोगिता में वैष्णो देवल, भव्या मौर्य, उर्वशी, मुस्कान सागर, अस्मिता सागर, दीक्षा साहू और अर्चना वर्मा ने भाग लिया। निर्णायक मंडल में डॉ. दिलीप वर्मा, डॉ. सारिका शर्मा, डॉ. सतीश सिंह यादव और प्रेमचंद चौधरी शामिल रहे। संगोष्ठी में उर्वशी सिंह, भव्या मौर्या, वैष्णवी मिश्रा, रजिया सुल्तान, सौम्या सक्सेना, अंशिका, सुहालिया, शिवम शाक्य, नेहा और स्वाति रहनुमा ने शेक्सपियर के साहित्य की प्रासंगिकता पर विचार व्यक्त किए। अंग्रेजी एवं व्याकरण आधारित क्विज भी आयोजित हुई।
हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. रविंद्र सिंह यादव ने कहा कि अंग्रेजी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जोड़ती है और भारतीय ग्रंथों के अनुवाद से विदेशी साहित्य प्रेमी हमारी संस्कृति समझ रहे हैं। डॉ. शशि प्रभा, डॉ. सतीश सिंह यादव, डॉ. सारिका शर्मा, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. दिलीप वर्मा और डॉ. प्रेमचंद चौधरी ने अंग्रेजी के महत्व पर अपने विचार रखा।कार्यक्रम के अंत में पोस्टर प्रतियोगिता के प्रतिभागियों सहित अंशिका, स्वाति मौर्य, आमरीन, सुहालिया, रहनुमा और नेहा को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। संचालन डॉ. ज्योति विश्नोई ने किया तथा सभी का आभार व्यक्त किया। डॉ. अनिल कुमार, डॉ. गौरव सिंह, डॉ. सचिन कुमार, डॉ. बबीता यादव, डॉ. संजय कुमार, प्रमोद कुमार और वीर बहादुर आदि उपस्थित रहे।















































































