होपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन एवं महिला कल्याण विभाग का प्रभावी जन-जागरूकता कार्यक्रम हुआ

WhatsApp Image 2026-04-23 at 3.32.42 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं।होपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन एवं महिला कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विकास खंड जगत के अंतर्गत संविलियन विद्यालय, किसरुआ में एक प्रभावी जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करना एवं उनके सर्वांगीण विकास के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था की निदेशक डॉ. कृष्णा सिंह ने कहा कि शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है, जो बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखती है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।
इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग से उपस्थित प्रीति चौहान ने बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की जानकारी देते हुए विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बच्चों को किसी भी समस्या की स्थिति में निःसंकोच सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण एवं होपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन की टीम की सक्रिय सहभागिता रही। सभी प्रतिभागियों ने कार्यक्रम के अंत में जागरूकता से संबंधित संदेशों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights