यूएफबीयू की बैठक में 5 दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था पर मंथन, रश्मि शर्मा महिला संयोजक मनोनीत

WhatsApp Image 2026-04-23 at 3.32.03 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बरेली। सिविल लाइंस स्थित केनरा बैंक सिलिव लाइंस ब्रांच में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की एक महत्वपूर्ण बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक का संचालन जिला संयोजक कामरेड नवीन्द्र कुमार ने किया।
बैठक की शुरुआत में केनरा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के महिला प्रकोष्ठ की उप महामंत्री कामरेड रश्मि शर्मा को यूएफबीयू बरेली के महिला प्रकोष्ठ का संयोजक मनोनीत किया गया। इस मौके पर उपस्थित साथियों ने उन्हें बधाई दी।
बैठक में पिछले दो वर्षों से लंबित 5 दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही सरकार के प्रति प्रस्तावित आंदोलन और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ। विभिन्न सरकारी बैंकों के पदाधिकारियों ने भाग लेते हुए एकजुटता का परिचय दिया।रश्मि शर्मा ने कहा कि बैंकिंग क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है, इसलिए उन्हें भी अपनी मांगों के समर्थन में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। वहीं संयोजक नवीन्द्र कुमार ने साथियों से संगठित होकर निर्णायक संघर्ष के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कामरेड संतोष तिवारी ने बैंकों में पीएलआई के असंतुलित वितरण पर चिंता जताते हुए इसे न्यायसंगत बनाने की आवश्यकता बताई।बैठक में पूर्व पदाधिकारी कामरेड संजीव मेहरोत्रा, आंचलिक सचिव सुनीत भटनागर सहित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। अंत में संगठन की एकता और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के संकल्प के साथ बैठक का समापन किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights