बरेली। सनातन महाकाली एवं हनुमान मंदिर सेवा समिति, इज्जतनगर के तत्वावधान में महाकाली दरबार स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य पूर्ण रात्रि माँ भगवती जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रात 9 बजे हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माँ महाकाली का आशीर्वाद प्राप्त किया।जागरण के दौरान भक्ति संगीत और देवी भजनों की मधुर प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। पंकज एंड पार्टी द्वारा प्रस्तुत हनुमान जी, भगवान शंकर, माँ काली और माँ गंगा की सजीव झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं, जिन्हें देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कार्यक्रम का संचालन अपुल श्रीवास्तव ने किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद छत्रपाल गंगवार, पर्यावरण एवं वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार, महापौर डॉ. उमेश गौतम, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की अध्यक्षा श्रुति गंगवार, भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सक्सेना एडवोकेट सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।इसके अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक कृष्ण, विभाग प्रचारक, नगर प्रचारक मयंक , धर्म जागरण समन्वयक अमर सिंह परमार व अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।इस दौरान श्रद्धालुओं को सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों के प्रति जागरूक करते हुए माँ गंगा की स्वच्छता, पारिवारिक मूल्यों की रक्षा और समाज में जागरूकता बढ़ाने का संकल्प दिलाया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में महंत अरविंद गुरु जी, संयोजक डॉ. रजनीश सक्सेना और सह-संयोजक प्रभु दयाल शर्मा सहित अनेक सहयोगियों का विशेष योगदान रहा। प्रातः 6 बजे महाआरती का आयोजन किया गया, जबकि 23 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया