दिल्ली हाईवे किनारे औद्योगिक टाउनशिप के लिए भूमि क्रय व मुआवजा प्रक्रिया शुरू

WhatsApp Image 2026-04-23 at 3.31.58 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। क्षेत्र के औद्योगिक विकास को नई गति देने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के व्यापक अवसर सृजित करने के उद्देश्य से प्राधिकरण ने 22 अप्रैल को दिल्ली हाईवे से सटे क्षेत्रों में प्रस्तावित औद्योगिक टाउनशिप के लिए भूमि क्रय एवं मुआवजा वितरण प्रक्रिया का विधिवत शुभारंभ कर दिया है।प्राधिकरण द्वारा किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए सर्किल दर के चार गुना के आधार पर भूमि का मूल्य तय किया गया है। भू-स्वामियों से आपसी सहमति के आधार पर रजिस्ट्री कराते हुए भुगतान किया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम रहपुरा जागीर निवासी धर्मपाल, प्रेमराज पुत्र राम प्रसाद एवं गंगा प्रसाद पुत्र चेतराम को कुल 74 लाख रुपये की प्रतिकर राशि प्रदान की गई।
इस परियोजना के तहत तहसील बरेली के ग्राम रसूला चौधरी तथा तहसील मीरगंज के ग्राम भिटौरा नौगंवा उर्फ फतेहगंज पश्चिमी, चिटौली और रहपुरा जागीर की कुल 126.3043 हेक्टेयर भूमि क्रय की जाएगी।
प्राधिकरण के अनुसार यह महत्वाकांक्षी परियोजना क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभाएगी। इससे औद्योगिक निवेश को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं के लिए प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। साथ ही सड़क, विद्युत, जलापूर्ति, जल निकासी जैसी आधारभूत सुविधाओं का आधुनिक विकास सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में सुनियोजित शहरीकरण को बल मिलेगा।प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, सरल और समयबद्ध रखी जा रही है, ताकि भू-स्वामियों का विश्वास बना रहे और उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights