उझानी:- कोतवाली उझानी क्षेत्र के मोहल्ला नझियाई स्थित तलैया के पास सट्टे की खाईबाड़ी करते एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी से सट्टे से कमाई 860 ₹ की नगदी भी बरामद की है। बुधवार रात कोतवाली उझानी में तैनात कोस्टवल हिमांशु सिरोही मय साथी अंकुश कसाना के साथ गश्त पर थे। मुखबिर ने सूचना दी कि मोहल्ला नझियाई में स्थित तलेया के पास एक युवक सट्टे की खाईबाड़ी कर रहा है। इसके बाद वह पुलिस टीम के साथ पहुंचे। वहां एक युवक सट्टे की खाईबाड़ी करते पकड़ा गया। उसके कब्जे से 860 ₹,एक डायरी सट्टा,एक डॉट पैन बरामद मिले।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अनेक पाल पुत्र लटूरी निवासी कश्यप पुलिया नझियाई बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 13जी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस टीम में कोस्टवल हिमांशु सिरोही मय साथी अंकुश कसाना आदि शामिल रहे। इस मामले की जाँच उपनिरीक्षक सुरेश पाल सिंह को सौपी है!