बदायूं में शादी समारोह में कार सवार 06 किन्नरो का उत्पात,हंगामा,फायरिंग,भगदड़, एफआईआर
बदायूं। जनपद के कुँवरगांव थाना क्षेत्र के हुसैनपुर गांव में एक बारात के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बोलेरो कार से पहुंचे आधा दर्जन किन्नरों ने जमकर उत्पात मचाया। किन्नरों द्वारा दूल्हा पक्ष से ‘नेक’ के नाम पर 11 हजार रुपये की मांग को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हंगामे और फायरिंग तक पहुंच गया।
नेक की मांग को लेकर बढ़ा विवादबताया जा रहा है कि बारात दुल्हन के गांव पहुंची थी, तभी किन्नरों का एक समूह मौके पर आ धमका। उन्होंने परंपरा के तहत ‘नेक’ के रूप में 11 हजार रुपये की मांग की। दूल्हा पक्ष द्वारा इतनी बड़ी रकम देने से इनकार करने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शनविवाद बढ़ने पर किन्नरों ने अर्धनग्न होकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और अश्लील हरकतें करने लगे। इस पर ग्रामीणों ने कड़ा विरोध जताया, जिससे माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया।
तमंचे से फायरिंग, मची भगदड़ग्रामीणों के विरोध के बाद आरोप है कि किन्नरों ने अपनी कार से तमंचा निकालकर फायरिंग कर दी। अचानक हुई फायरिंग से बारात में भगदड़ मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और करीब 6 किन्नरों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उनके पास से एक तमंचा भी बरामद किया है। सभी आरोपियों को थाने ले जाया गया।पुलिस कार्रवाई के बाद पूरी हुई रस्मेंकिन्नरों को मौके से हटाए जाने के बाद माहौल शांत हुआ, जिसके बाद विवाह की रस्में दोबारा शुरू हो सकीं और फेरे संपन्न कराए गए।जांच में जुटी पुलिसथाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।। किन्नरों द्वारा दूल्हे के भाई के साथ ग्रामीणों से मारपीट की और दहशत दिखाने के लिय फायरिंग भी की गई। इस घटना को 6 किन्नरों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया । आपको बता दे कि बारात आने के बाद आज सुबह फेरे से पहले कुँवरगांव के किन्नर अपनी गाड़ी के साथ आ गए । उन्होंने दूल्हा पक्ष से नेक के नाम पर 11 हजार रुपये मांगे । जब दूल्हे के बाद ने 1100 रुपये देने चाहे तो उन्होंने मना कर दिया । इस बात हो लेकर बारातियों और किन्नरों में विवाद होने लगा । जिसके बाद किन्नरों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन शरू कर उत्पाद मचाना शुरू कर दिया और लगातर अश्लील हरकतें करने लगे । जब इस बात का विरोध ग्रामीणों ने किया । तो किन्नरों ने कार ने डंडे ,कैची और तमंचा निकालकर फायरिंग शरू कर दी । फायरिंग से बारात ग्रामीणों ने भगदड़ मच गई । इस घटना में दूल्हे के भाई को गंभीर चोटे आई हैं और कुछ लोग भी घायल हुए । इस घटना के बाद थाना पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने दो तमंचे डंडे कैंची कारतूस किन्नरों के पास से बरामद किए हैं ।थाना पुलिस करीब 6 किन्नरों को थाने ले जाने के बाद तहरीर लेकर fir दर्ज करते हुए गिरफ्तारी कर जांच शरू कर दी है। यह पूरा मामला कुँवरगांव थाना क्षेत्र के हुसैनपुर गांव का है ।















































































