खुले नाले में बाइक सहित गिरा युवक , बड़ा हादसा टला

WhatsApp Image 2026-04-06 at 4.32.07 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। शहर में एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब थाना सुभाष नगर क्षेत्र के राजीव कॉलोनी और तिलक कॉलोनी के बीच स्थित खुले नाले में एक युवक बाइक समेत जा गिरा।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क किनारे बिना ढके पड़े नाले के कारण बाइक सवार संतुलन खो बैठा और सीधे नाले में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई।
स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत राहत कार्य शुरू किया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बाद में उसकी बाइक को भी नाले से बाहर निकाला गया।गनीमत रही कि युवक को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन इस घटना ने नगर निगम की लापरवाही को एक बार फिर उजागर कर दिया है। क्षेत्रवासियों ने खुले नालों को जल्द ढकवाने की मांग उठाई है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों से बचा जा सके।बहा पर खड़े लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights