महापौर डॉ. उमेश गौतम ने दिलाई नामित पार्षदों को शपथ, नगर निगम में भाजपा और मजबूत

WhatsApp Image 2026-04-06 at 4.31.57 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। शहर की सरकार कहे जाने वाले नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी का दबदबा और बढ़ गया है। सोमवार को जीआईसी सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में 10 नामित पार्षदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। महापौर डॉ. उमेश गौतम ने सभी पार्षदों को शपथ दिलाई। इसके साथ ही नगर निगम बोर्ड में भाजपा समर्थित पार्षदों की संख्या 52 से बढ़कर 62 हो गई है, जिससे पार्टी की स्थिति और सशक्त हो गई है।शासन स्तर पर 16 मार्च को बरेली नगर निगम के लिए 10 नामित पार्षदों की घोषणा की गई थी। इसके बाद सोमवार को जीआईसी ऑडिटोरियम में शपथ ग्रहण कराया गया।नगर निगम बोर्ड में कुल 80 पार्षदों का प्रावधान है, लेकिन वर्तमान में तीन पार्षद अरेंद्र अरोरा कुक्की, संजू देवी और संजय राय के निधन के चलते सदस्यों की संख्या घटकर 77 रह गई है।शपथ ग्रहण के बाद नगर निगम में भाजपा की स्थिति और मजबूत हो गई है। पहले से 52 पार्षद भाजपा से जुड़े थे, वहीं 10 नामित पार्षदों के शामिल होने से यह संख्या अब 62 हो गई है। अन्य पार्षदों में समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और निर्दलीय सदस्य शामिल हैं।महापौर डॉ. उमेश गौतम ने बताया कि नामित पार्षदों को भी आम पार्षदों की तरह जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। वे अपने-अपने क्षेत्रों में जनता की समस्याओं का समाधान कराने और विकास कार्यों की निगरानी करेंगे।इन पार्षदों ने ली शपथशपथ लेने वाले नामित पार्षदों में ज्ञान प्रकाश लोधी, गौरव सक्सेना, रामबहादुर मौर्य, सुमित सैनी, हरीश बाबू वाल्मीकि, कमला देवी कश्यप, वीरेंद्र, हरिओम गौतम, अशोक चौहान और राजीव कुमार गुप्ता शामिल हैं। इनमें कमला देवी कश्यप एकमात्र महिला पार्षद हैं।कार्यक्रम में मौजूद रहे जनप्रतिनिधिइस अवसर पर वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार, सांसद छत्रपाल गंगवार, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, एडवोकेट अनिल सक्सेना और नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य सहित कई जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights