बरेली । उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शनिवार को जनपद वाराणसी के कंपोजिट विद्यालय शिवपुर से स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया गया। जिसका सजीव प्रसारण सभी जनपदों में किया गया। उक्त के क्रम में जनपद बरेली के अर्बनहाट स्थित ऑडिटोरियम में स्कूल चलो अभियान एवं प्रवेश उत्सव का आयोजन जनप्रतिनिधियों व अधिकारियो की उपस्थिति में किया गया। जहां सभी ने मुख्य मंत्री के उद्बोधन को देखा और सुना। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया, तदोपरांत सरस्वती वंदना से कार्यकम की शुरुआत की गई।कार्यकम में अतिथियों के स्वागत सत्कार हेतु स्वागत गीत की प्रस्तुति स्कूली छात्राओं द्वारा की गयी। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों द्वारा छात्र , छात्राओं को पुस्तको का वितरण किया गया इस के साथ ही प्रान्त स्तर पर आयोजित ताइकवांडो प्रतियोगिता के विजयी बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।हरूगला के विद्यालय के छात्र हर्षित को उनके द्वारा बनाये गए साइंस प्रोजेक्ट के लिए सम्मानित किया गया। तदोपरान्त स्कूल चलो अभियान के प्रचार-प्रसार हेतु एलईडी वैन और रैली को जनप्रतिनिधियों द्वारा हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया।इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण मंत्री अरुण कुमार, सांसद बरेली छत्रपाल सिंह, विधान परिषद सदस्य कुंवर महाराज सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, महापौर उमेश गौतम, विधायक नवाबगंज एमपी आर्या उपस्थित रहे। अधिकारियो में जिलाधिकारी अविनाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे, अपर निदेशक बेसिक शिक्षा, जिला विद्यालय निरीक्षक अजीत, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा विनीता उपस्थित रहीं।