बरेली। बामोरा थाना क्षेत्र के गांव रामपुरा के पास शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। इस हादसे में दोनो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को जिला मुख्यालय भेजा और परिजनों को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद रोते बिलखते परिजन बरेली पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।बिनावर थाना क्षेत्र के रहने वाले 25 वर्षीय रोहित शर्मा शुक्रवार को अपने दोस्त 18 वर्षीय अमित शर्मा से मिलने के लिए बाइक से बामोरा थाना क्षेत्र के गांव विशारतगंज गए हुए थे।देर शाम को दोनों दोस्त बाइक लेकर देवचरा किसी काम से जा रहे थे कि रामपुरा गांव के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई राहगीरों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी जिस पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों की स्नेक्स करने के बाद परिजनों को सूचना दी शनिवार को पुलिस ने सब का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौप है परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पर जिन्होंने बताया कि रोहित की शादी पांच साल पहले हुई थी,उसके एक बेटा है। मौत की खबर के बाद से पत्नी बेसुध है।