बदायूँ।।एमएलसी वागीश पाठक के प्रयास से जनपद की तीन सड़कों के निर्माण के लिए शासन ने एक करोड़ 45 लाख की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इन तीनों सड़कों का निर्माण मंडी परिषद के माध्यम से कराया जाएगा। इन सड़कों के निर्माण से कई गांव के लोगों को लाभ होगाक्षेत्र वासियों की मांग पर एमएलसी वागीश पाठक ने इन मार्गों के निर्माण की शासन से मांग की थी। बदायूँ की जनता लिए एमएलसी वागीश पाठक के प्रयास से लगातार एक के बाद एक सौगात जनपद को मिल रही है। इससे जनता खुश है। एमएलसी वागीश पाठक ने बताया कि शासन ने सहसवान विधानसभा के इस्लामनगर बिसौली मार्ग पर चिचैटा चौराहे से रामनगर मार्ग, रुदायन से रामनगर सैदपुर (मड़फोडा) मार्ग इस्लामनगर बहजोई मार्ग से संबंध नगर मार्ग के निर्माण को शासन ने मंजूरी दी है।