उत्तर प्रदेश, बरेली: हिंदी रंगमंच दिवस पर रंगकर्मियों का सम्मान, समस्याओं और चुनौतियों पर हुई चर्चा

WhatsApp Image 2026-04-04 at 6.59.56 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। हिंदी रंगमंच दिवस के उपलक्ष्य में ऑल इंडिया कल्चर एसोसिएशन द्वारा बीडीए कॉलोनी टिबरीनाथ में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें वरिष्ठ रंगकर्मियों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नीलम वर्मा, हरजीत कौर, सुनील धवन, कमल श्रीवास्तव और प्रदीप मिश्रा को रंगमंच के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रंगमंच की वर्तमान स्थिति और भविष्य की दिशा पर एक विचार गोष्ठी भी आयोजित की गई। महासचिव सुनील धवन ने कहा कि नए प्रेक्षागृहों का किराया अधिक होने के कारण अव्यवसायिक कलाकारों के लिए मंच प्राप्त करना कठिन होता जा रहा है। वहीं, अध्यक्ष राजीव शर्मा ‘टीटू’ ने बताया कि कलाकारों को मिलने वाली 75 प्रतिशत रेल किराया छूट बंद होने से नाट्य प्रतियोगिताओं में भागीदारी प्रभावित हो रही है। कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. सैयद सिराज ने कहा कि यात्रा में मिलने वाली छूट समाप्त होने से नाट्य संस्थाएं अखिल भारतीय प्रतियोगिताओं में भाग नहीं ले पा रहीं, जिससे प्रतियोगिताएं धीरे-धीरे केवल औपचारिक समारोह बनती जा रही हैं। उन्होंने यह भी मांग उठाई कि रंगकर्मियों को पेंशन व्यवस्था का लाभ पारदर्शी तरीके से मिलना चाहिए। रंगकर्मी कमल श्रीवास्तव ने अच्छे नाटकों के नियमित मंचन पर जोर दिया, जबकि प्रदीप मिश्रा ने कलाकारों को साहित्यिक कृतियों के अध्ययन की सलाह दी। कार्यक्रम में सोनिया धवन, देवेंद्र रावत, प्रमोद उपाध्याय, रवि सक्सेना सहित अनेक रंगकर्मी एवं कला प्रेमी उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights