बदायूँ की प्रेमिका के परिजनो ने नोकरी के बहाने नोएडा ले जाकर प्रेमी को मौत के घाट उतारा

WhatsApp Image 2026-04-03 at 7.03.54 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। उझानी कोतवाली क्षेत्र में प्रेम संबंध के विवाद को लेकर एक युवक को अगवा कर बेरहमी से टार्चर कर मरणासन्न करने का मामला सामने आया है।पीड़ित की मां सीमा देवी ने कोतवाली उझानी में पांच युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।उझानी के मोहल्ला श्रीनारायण गंज निवासी सीमा देवी ने बताया कि वह कादरचौक थाने के गांव बोन्दरी की मूल निवासी है। बच्चो को पढ़ाने के लिए पिछले 20 वर्ष से उझानी में रह रही है। उनके पुत्र 25 वर्षीय सूर्यकांत उर्फ छोटू बजाज फाइनेंस कंपनी में सर्विस करता था। कुछ समय पहले उसकी सर्विस छूट गई थी। उसका चार पांच से ग्राम बौंदरी निवासी एक युवती से प्रेम संबंध था, जिसका युवती के परिजन विरोध कर रहे थे।आरोप है कि 24 मार्च को दोस्त विशाल,प्रेमिका के भाई व परिजनकादरचौक थाने के ग्राम बोन्दरी के अनिरुद्ध के पुत्र राजकमल,छिड़का, ब्रजेंश कुमार,अभिषेक,उदयभान उसके पुत्र सूर्यकांत उर्फ छोटू को नोकरी दिलाने के बहाने व धोखे से अगवा करके नोएडा ले गए। वहां उसकी प्रेमिका प्राइवेट जाव करती है।।आरोप है कि सूर्यकांत उर्फ छोटू को नोएडा में मारने का प्रयास किया वह एक बिल्डिंग से कूद कर जान बचा कर भागा, उसे फिर पकड़ लिया गया और पुलिस की थर्ड डिग्री से ज्यादा भयानक रूप से टार्चर किया गया। उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया तोड़ दिया। लीवर, किडनी,पसली डेमेज की गई।माँ सीता देवी ने एफआईआर में कहा है कि 28 मार्च को प्रेमिका के परिजन व दोस्त नोएडा से शिफ्ट डिजायर कार से उनके बेटे सूर्यकांत को लेकर बदायूँ आये और उझानी स्थित घर के बाहर फेंक कर रवाना हो गए और धमकी देकर गए। सूर्यकांत को घर के बाहर फेंककर फरार हो गए।परिजनों ने घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए बदायूँ के एक निजी अस्पताल ले जाया, जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने भर्ती करने से मना कर दिया। इसके बाद परिजन उसे बेहतर उपचार के लिए बरेली ले गए हैं, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। वह दो तीन दिन तक वेंटिलेटर पर अंतिम सांसे गिनता रहा,चिकित्सक ने जवाब दे दिया है। परिजनों का कहना है कि सूर्यकांत को वेंटीलेटर से हटाते ही उसकी सांसे थम जाएंगी। परिजन उसे सैफई मेडिकल कालेज ले गए,जहाँ आज शाम 4 बजे उसने दम तोड़ दिया।वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। उझानी कोतवाली पुलिस ने माँ सीता देवी की तहरीर पर कादरचौक थाने के ग्राम बोन्दरी के अनिरुद्ध के पुत्र राजकमल,छिड़का, ब्रजेंश कुमार,अभिषेक,उदयभान के खिलाफ सामान्य धाराओं में एफआईआर तो दर्ज कर ली है,लेकिन किसी भी आरोपी को गिरफ्तार करना तो दूर पूछताछ के लिए हिरासत तक मे नही लिया है।।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights