उझानी के एपीएम पीजी कॉलेज के डॉ. त्रिवेंद्र कुमार सिंह को अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में ‘शिक्षक गौरव पुरस्कार’ से सम्मानित

WhatsApp Image 2026-04-03 at 6.13.13 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी। नगर के एपीएम पीजी कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष एवं महाविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर डॉ. त्रिवेंद्र कुमार सिंह को सोशल रिसर्च फाउंडेशन, कानपुर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में ‘शिक्षक गौरव पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।संगोष्ठी का विषय “रोजगारपरक शिक्षण व्यवस्था: आवश्यकता एवं चुनौतियां” रहा, जिसमें देश-विदेश से आए शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान डॉ. त्रिवेंद्र कुमार सिंह ने अपने प्रखर वक्तव्य से सभी का ध्यान आकर्षित किया, जिसके लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।डॉ. सिंह ने संगोष्ठी में “भारत में रोजगारपरक शिक्षण व्यवस्था की आवश्यकता” विषय पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया। उन्होंने अपने विचारों में वर्तमान समय में शिक्षा और रोजगार के बीच बढ़ती खाई को रेखांकित करते हुए इसे दूर करने के लिए व्यावहारिक और कौशल आधारित शिक्षा पर जोर दिया।उन्होंने नई शिक्षा नीति 2020 के विभिन्न पहलुओं पर भी प्रकाश डाला और बताया कि किस प्रकार यह नीति छात्रों को रोजगार के लिए अधिक सक्षम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।इस उपलब्धि पर एपीएम पीजी कॉलेज परिवार में खुशी का माहौल है और शिक्षकों व विद्यार्थियों ने डॉ. त्रिवेंद्र कुमार सिंह को बधाई दी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights