बरेली । क्षेत्र में ईसाई समाज द्वारा गुड फ्राइडे के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति के साथ क्रूस जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और प्रभु यीशु मसीह के बलिदान को याद किया।बरेली के कैंट क्षेत्र में सेंट अल्फोंसस कैथेड्रल चर्च में जुलूस की शुरुआत हुई चर्च परिसर में जुलूस को घुमाया गया। जहां विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इसके बाद श्रद्धालु हाथों में क्रॉस लेकर शांतिपूर्वक लेकर घूमे इस दौरान भजन-कीर्तन और प्रार्थनाओं के माध्यम से प्रभु यीशु के संदेश प्रेम, क्षमा और त्याग को याद किया गया। बिशप इग्नाटियस डी सूजा और फादर स्टैनी ने कहा कि गुड फ्राइडे ईसाई धर्म का एक अत्यंत महत्वपूर्ण और श्रद्धापूर्ण दिन है, जिसे प्रभु यीशु मसीह के क्रूस पर चढ़ाए जाने की स्मृति में मनाया जाता है। इस दिन श्रद्धालु उपवास, प्रार्थना और जुलूस के माध्यम से उनके बलिदान को स्मरण करते हैं। यीशु मसीह के जीवन के अंतिम क्षणों को दर्शाया गया। पूरा वातावरण श्रद्धा, शांति और आध्यात्मिक भावनाओं से ओत-प्रोत रहा।कार्यक्रम के अंत में चर्च में विशेष प्रार्थना कर मानवता के कल्याण और विश्व शांति की कामना की।