यूपी हुकूमत के फैसले से जल्द बदल सकती है मदरसों की तस्वीर, बंद करने के बजाए सुधार करने की जरूरत

WhatsApp Image 2026-04-03 at 5.54.29 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने उत्तर प्रदेश सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि मदरसा आधुनिक योजना को प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने चालू की थी। इसका मकसद मदरसों में पढने वाले छात्र छात्राओं को आधुनिक बनाना था, ताकि अरबी, फारसी, उर्दू के साथ हिंदी, अंग्रेजी, कम्प्यूटर शिक्षा हासिल कर सकें। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक बड़ा मानवीय और प्रशासनिक निर्णय लेते हुए 22 हजार मदरसा शिक्षकों को बड़ी राहत देने का फैसला किया है, ये वे शिक्षक हैं जिनकी नौकरी मदरसा आधुनिकीकरण योजना के बंद होने के बाद करीब 26 महीने पहले चली गई थी, मुख्यमंत्री ने साफ किया है कि शिक्षा के स्तर को सुधारने में इन शिक्षकों के योगदान को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। सरकार का ये कदम स्वागत योग्य है।मौलाना ने इस आधुनिक योजना विस्तार से बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार की 1995 में शुरू की गई इस योजना का उद्देश्य मदरसों में धार्मिक शिक्षा के साथ-साथ हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित और सामाजिक विज्ञान जैसे आधुनिक विषयों को बढ़ावा देना था, इसके तहत यूपी में लगभग 22 हजार एडहॉक शिक्षक नियुक्त थे. हालांकि, केंद्र सरकार की फंडिंग बंद कर दिए जाने के बाद 2023-24 में यह योजना बंद हो गई, जिससे ये शिक्षक बेरोजगार हो गए और दो साल से अधिक समय से बिना वेतन के संघर्ष कर रहे मौलाना बरेलवी ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने जो निर्णय लेने का मंसूबा बनाया है, इससे पूरे मदरसा जगत में खुशी की लहर दौड़ गई है। मदरसों को बंद कर देने से समस्या का हल नहीं होगा, बल्कि मदरसों में सुधार लाने की जरूरत है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights