बरेली । थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र के गांव बिहारीपुर निवासी 50 वर्षीय ओमपाल गिरी पुत्र खुन्नू गिरी साथ में पत्नी सुशीला गिरी स्कूटी से नरियावल जा रहे थे रास्ते में रोडवेज बस ने टक्कर मार दी जिसमें दोनों लोग घायल हो गए घायलो को अस्पताल में भर्ती कराया। ओमपाल गिरी ने बताया सुबह पत्नी सुशीला गिरी के साथ स्कूटी से नरियावल सब्जी लेने जा रहे थे रास्ता में इंटरनेशनल सिटी कालोनी के पास बरेली की तरफ से आ रही रोडवेज की बस ने पीछे से टक्कर मार दी जिसमें दोनों पति पत्नी घायल हो गए घायल को 108 एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल पहुंचाया गया ओमपाल के ज्यादा चोट होने के कारण डॉक्टर वैभव शुक्ला ने ओमपाल को जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया है। सुशीला के हल्की छोट आई हैं। पुलिस टक्कर मारने वाली बस की तलाश कर रही है।