बिसौली के श्री देवराहा बाबा पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम वितरण समारोह हुआ
बिसौली। श्री देवराहा बाबा पब्लिक स्कूल में सत्र 2025 -26 में छात्र-छात्राओं के परीक्षा परिणाम पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में प्रधानाचार्य मीनू बत्रा ने बच्चों की प्रगति व उपलब्धियां पर प्रकाश डाला। विद्यालय के निदेशक अखिलेश वाष्र्णेय ने बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं व उनके प्रगति पत्र एवं उनकी सफलता के लिए बधाई दी एवं बच्चों को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर कक्षा प्री नर्सरी से कक्षा 11 तक के प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य एवं निर्देशक द्वारा स्मृतिचिन्ह प्रदान किए गए।
इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कारो के माध्यम से सम्मानित किया गया ।
पुरस्कृत छात्र-छात्राओं में प्री नर्सरी से अमाया शर्मा, परीक्षित यादव ,नक्ष शर्मा ,नर्सरी ए से आरव सिंह, हिमांशु, अक्षिता सोलंकी नर्सरी बी से गरिमा ,हिमांशु ,अरिक्ष केजी ए से तेजस यादव, ईशका गुप्ता ,अथर्व गुप्ता केजी बी से वेदिका ठाकुर,धैर्य मौर्य, उस्मान प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे।
कक्षा एक ए एवं बी से आर्यवीर, अन्वी सांची सिंह ,आरुष भदोरिया, यशिका, चिराग उपाध्याय, कक्षा 2 ए से अभी गौतम ,विनायक, अनिका शर्मा कक्षा 2 बी से आराध्या, प्रियदर्शनी ,पूजा यादव कक्षा तीन ए से आव्या यादव, विक्रांत यादव ,राही, प्रथम एवं द्वितीय स्थान तथा तृतीय स्थान पर रहे।
कक्षा 3 बी से अर्णव शर्मा ,काव्य रस्तोगी ,दिव्यांश उपाध्याय क्रमश प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 4 ए से मयंक राठौर, दक्ष यादव ,आदर्श तथा कक्षा 4 बी से आहिल ,अफफान खान ,अमन यादव क्रमश प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 5 ए तथा बी से लव्या यादव मोहिनी , अदिति, श्वेतांबरी, तृषा सक्सेना ,अनुष्का क्रमश प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 6 ए और बी से उदित श्रीवास्तव ,मधु यादव, रुद्र प्रताप सिंह ,अंकित, गोविल, रमन सिंह ,परीक्षित ठाकुर प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 7 ए से कंचन ,राधिका राठौर, युविका शंखधार एवं कक्षा 7 बी से मोहित यादव ,राघव पाठक, विधि मिश्रा ने प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 8 ए से अलीशा नाज, अग्रिमा , सक्षम अग्रवाल तथा कक्षा 8 बी से दर्श जैन ,दक्ष कुमार ,एनिमा शर्मा ने प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 9 ए बी सी से सृष्टि गोविल, करिश्मा ,आयुषी ,अक्षत शर्मा आदित्य मिश्रा, अश्मि, रिया पाल ,शगुन सिंह, अक्षित कुमार क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे।
कक्षा 11 ए बी सी डी से सूर्यांशु सिंह, श्रद्धा वार्ष्णेय, अब्दुल समद , कषिका जैन ,आस्था शंखधार ,दक्ष गुप्ता, नमामि गिल, वृंदा ,राबिया आमिर ,राधिका वार्ष्णेय, वर्तिका आनंद, कात्यायनी क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे ।इस अवसर पर समस्त स्टाफ उपस्थित रहा सभी छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य एवं निर्देशक के द्वारा स्मृतिचिन्ह प्रदान किए गए एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई अंत में इस कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। जिनमें स्कूल प्रशासन ने अतिथियों शिक्षकों मनोज चौहान ,एमपी सिंह, अनमोल सिंह श्वेता शर्मा ,सिम्मी,रोमा कपूर, सुंदरी रस्तोगी, कृति शर्मा, स्वाति अग्रवाल, कविता कथूरिया ,शिल्पी गर्ग अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।














































































